मुरादाबाद में बीती रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर एक तेंदुए की भी डेड बॉडी मिली है.

0
Spread the love

यूपी के उसके मुंह से खून निकल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि बाइक और तेंदुए की टक्कर में दोनों की जान गई है. फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूरा मामला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का है, जहां गुरुवार रात लिंक रोड पर एक बाइक सवार युवक की डेडबॉडी मिली है. बाइक सवार युवक जब वहां से गुजर रहा था तभी रोड क्रॉस करते वक्त बाइक से तेंदुए की भिड़ंत हो गई थी. हादसे के बाद बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई. युवक की लाश से कुछ दूरी पर तेंदुए की डेड बॉडी भी पड़ी मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481