सेवानिवृत्त जीवन में हमेशा स्वस्थ्य एवं सुखी रहे, आप सभी को मेरी यही शुभकामनाएं हैं : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव

0
Spread the love

भोपाल पुलिस में लम्बे सेवाकाल उपरांत सेवानिवृत्त हुए 11 अधिकारियों/कर्मचारियों की विदाई हेतु आज शाम आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा सेवानिवृत्त सभी अधिकारियों को उपहार एवं श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई देकर स्वस्थ्य एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीl

विदाई समारोह के अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान की महत्वपूर्ण घटनाओं एवं पलों को सभी से साझा किए, साथ ही माता-पिता, पत्नी एवं बच्चों के सपोर्ट/सहयोग को याद करते हुए भोपाल पुलिस तथा मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आधार व्यक्त कर धन्यवाद दिया, साथ ही परिजनों ने भी पुलिस के प्रति समर्पण एवं भावनाओं को व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग का आभार जतायाl

विदाई समारोह के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों तथा उनके परिजनों को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सभी की दिनचर्या में अक्सर बहुत ही ज्यादा परिवर्तन आ जाता है इस कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है l स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, वृद्धावस्था में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहेंl इसलिए आप सभी से आग्रह है कृपया अपने आप को हमेशा व्यस्त रखे एवं फिट रहे ताकि अपना एवं अपने परिवार का बखूबी से ध्यान रख सके l अगर सेवाकाल के दौरान आपके कोई ख्वाब या योजना अधूरी रह गई हो तो उसे अवश्य पूरा करें l भोपाल पुलिस परिवार हमेशा आप लोगों के साथ है, आपके परिवार मे कभी कोई जरूरत लगे तो बेझिझक अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं l आप सभी को स्वस्थ्य एवं सुखी सेवानिवृत्त जीवन की अनंत शुभकामनाएं l

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्री संजय सिंह,cअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री बसंत कौल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री महावीर सिंह मुजालदे,
सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती स्वाति मुराव तथा सेवानिवृत्त अधिकारी व उनके परिजन एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

निम्न अधिकारीगण हुए सेवा निवृत्त-

1- श्री सुशील कुमार तिवारी (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात)

2- श्री अनिल कुमार शुक्ल (सहायक पुलिस आयुक्त, बैरागढ)

3- श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव(सहायक पुलिस आयुक्त, जहांगीराबाद)

4-श्री राम नरेश सिंह चौहान (कार्यवाहक निरीक्षक, कार्या0 अति0 पुलिस उपायुक्त जोन-2)

5- श्री शंकरलाल (कार्यवाहक उपनिरीक्षक, रक्षित केंद्र)

6- श्री दिनेश प्रताप सिंह (कार्यवाहक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र)

7- श्री जागेश्वर प्रसाद रावत
सहायक उपनिरीक्षक(रक्षित केंद्र)

8- श्री बसंत श्रीवास्तव (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, थाना कटारा हिल्स)

9- श्री अमर सिंह चौहान(कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, थाना यातायात)

10- श्री फूलसिंह मर्शकोले
(सहायक उप निरीक्षक, थाना कोतवाली)

11- श्री कन्हैयालाल पांडे (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, थाना तलैया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481