चीता ने श्योपुर शहर के नजदीक जमाया डेरा, VIDEO

0
Spread the love

श्योपुर, 5 दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर शहरी इलाके में पहुंचा चीता गुरुवार को भी कूनो वापस वापस नहीं लौटा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उसकी लोकेशन जिला जेल के आसपास ढेगदा और कलारना गांव के बीच मिली है। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन और वन विभाग का दावा है कि चीता पर उनकी टीम नजर रखे हुए है।

चीता वायु पिछले 5 दिन से शहर के आसपास घूम रहा है। बुधवार की रात इस शहर की सड़कों पर गाड़ियों के आगे दौड़ता दिखा था। इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया था। गुरुवार को एक बार फिर से वह शहर के आसपास दिखाई दिया है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।

वीर सावरकर स्टेडियम के सामने की जिन चाय नाश्ते की दुकानों पर पहले रात 12 बजे तक लोगों की भीड लगी रहती थी वहां चीता देखे जाने के बाद से अब रात 8 से 9 बजे सन्नाटा पसर जाता है। वन विभाग का अमला चीते के वापस कूनो लौटने का इंतजार कर रहा है। शहर के होटल पाम के आसपास के रहीसी इलाके से निकलते हुए इस चीते के सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं।

शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के पास रहने वाले हेमंत मुद्गल बताते हैं कि, जब से चीता को सड़क पर टहलते हुए देखा गया है। आसपास के घरों में लोग दहशत में है। लोगों को डर लग रहा है कि कहीं चीता किसी पर अटैक नहीं कर दे।

मंगलवार रात श्योपुर की सड़क पर दौड़ता नजर आया था चीता वायु।
मंगलवार रात श्योपुर की सड़क पर दौड़ता नजर आया था चीता वायु।

रात में सड़क तक पहुंचा चीता कूनो नेशनल पार्क से निकलकर चीता वायु मंगलवार रात करीब 2:30 बजे श्योपुर की सड़कों पर चहलकदमी करता दिखा था। यह जानकारी जैसे ही कोतवाली थाने के गश्ती दल को लगी, उनकी गाड़ी पीछे लग गई। दावा किया गया कि चीता के ईको सेंटर से आगे जंगल में घुसने तक उसके पीछे लगी रही। हालांकि, बुधवार देर रात को चीता फिर शहर में दिखा। बता दें कि चीता वायु 21 दिसंबर को श्योपुर की तरफ आया। इसके बाद सीएम राइज स्कूल के पीछे नदी किनारे चल रहे क्रेशर के पास टहलता दिखाई दिया। इसके बाद चीते ने 3 दिन तक यहीं पर ठिकाना बनाया।

रविवार सुबह चीता श्योपुर शहर की सीमा से लगे क्रेशर के पास पहली बार नजर आया था।
रविवार सुबह चीता श्योपुर शहर की सीमा से लगे क्रेशर के पास पहली बार नजर आया था।

रविवार सुबह पहली बार आया था नजर

श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़े गए दो चीतों में से एक शहरी इलाके में घुस आया। चीता जिस क्षेत्र में नजर आया वहां बस्ती है। फिलहाल ये पता नहीं चला है कि अग्नि और वायु चीते में से ये कौनसा है। रविवार सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने चीते का वीडियो बनाया। चीता कच्ची सड़क पार करता नजर आ रहा है। वन विभाग की टीम चीते की निगरानी कर रही हैं। इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481