सांसद आलोक शर्मा के प्रयास से मथुरा हाल्ट लेगी भोपाल एक्सप्रेस
भोपाल वासियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है ध्यान में रखा जाए
*सांसद आलोक शर्मा के प्रयास से मथुरा हाल्ट लेगी भोपाल एक्सप्रेस*
*गिरिराज जी की परिक्रमा करने जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा*
भोपाल सांसद आलोक शर्मा के प्रयासों से अब मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं को भोपाल एक्सप्रेस की सुविधा मिलने जा रही है। रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली *शान ए भोपाल* (भोपाल एक्सप्रेस) का हाल्ट मथुरा स्टेशन किए जाने की संस्तुति का पत्र उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के अपर महाप्रबंधक जेएस लाकरा ने सांसद आलोक शर्मा को लिखा है। उल्लेखनीय है कि भगवान गिरिराज जी की परिक्रमा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का मथुरा स्टेशन पर हॉल्ट किए जाने हेतु सांसद शर्मा ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। सांसद शर्मा ने इस संबंध में रेलमंत्री एवं उत्तर-मध्य रेलवे के जीएम को पत्र लिखा था। दो बार फोन पर चर्चा की। शीतकालीन सत्र के दौरान भी सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल एवं आसपास के नगरों से मथुरा वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात कर मांग रखी थी। इसके पश्चात ही ट्रेन नंबर 12155/12156 भोपाल एक्सप्रेस को मथुरा में हॉल्ट देने के बारे में उत्तर मध्य रेलवे के एजीएम लकड़ा ने यह जानकारी भोपाल सांसद को दी है। उन्होंने इस मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की बात भी सांसद शर्मा को लिखे पत्र में कही है।
