दुआओं का खाता जमा करते हुए सभी को दुआएं देनी है – बी.के. डॉ. रीना

ब्रह्माकुमारीज, ब्लेसिंग हाउस, सहस्त्रबाहु नगर सेवाकेंद्र में मनाया गया क्रिसमस का त्यौहार
सेंटा क्लॉज ने दिए खुशियों भरे गुणों के गिफ्ट।
दुआओं का खाता जमा करते हुए सभी को दुआएं देनी है – बी.के. डॉ. रीना
25/12/2024
ब्रह्माकुमारीज, ब्लेसिंग हाउस, सहस्त्रबाहु नगर, भोपाल।
ब्रह्माकुमारीज, ब्लेसिंग हाउस, सहस्त्रबाहु नगर सेवाकेंद्र में क्रिसमस का त्यौहार बहुत ही धूमधाम एवं बड़े हरसोल्लास से मनाया गया। सेवा केंद्र प्रभारी बीके डॉ रीना दीदी ने सभी को क्रिसमस का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा की दुआएं जमा करके सबको दुआएं देनी है। सभी के जीवन में क्रिसमस ट्री की तरह खुशियों की जगमगाहट रहे।
इस अवसर पर संस्थान के बच्चों एवं भाई बहनों ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में जिंगल बेल जिंगल बेल गाने पर डांस किया। सेंटा क्लॉज के पिटारे से निकले शांति, सुख, शक्ति, ज्ञान, प्रेम, आनंद, पवित्रता आदि दिव्य गुणों के गिफ्ट से सारा वातावरण भरपूर हो गया। सेंटा क्लॉज़ ने उपस्थित सभी भाई बहनों को टॉफी, ग्रीटिंग्स दिए। सभी ने खुश रहने एवं खुशी बाटने का संकल्प लिया। सभी ने मिलकर इस सुंदर अवसर पर केक कटिंग भी की। कार्यक्रम में पूरा वातावरण खुशियों से भरपूर बन गया। सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में बच्चे बड़े मनमोहक लग रहे थे। क्रिसमस ट्री सजाकर जिंगल बेल जिंगल बेल गाने पर डांस से माहौल बहुत ही खुशनुमा बन गया।
कार्यक्रम में सकड़ों की संख्या में भाई बहनें उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात् सभी भाई बहनों ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।
