भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय

0
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं श्री प्रहलाद पटेल सहित वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद श्री एल. मुरूगन, श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम आश्रम, उज्जैन के पीठाधीश्वर श्री उमेश नाथ महाराज, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। जिसके पश्चात् वह नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए विधानसभा रवाना हुए। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, श्रीमती कृष्णा गौर, श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, विधायक श्री उमाकांत शर्मा, श्री दिलीप सिंह परिहार एवं श्री अमरसिंह यादव सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481