भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 16 प्रेक्षक पहुंचे अपने लोकसभा क्षेत्रों में

0
Spread the love

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि मध्य प्रदेश में प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव-24 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 प्रेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। इसमें सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक शामिल हैं। सभी प्रेक्षक संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच गए हैं।

श्री राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों में सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक शामिल हैं। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आर्ब्जवर के मोबाइल नंबर एवं निवास स्थान की जानकारी दी जाएगी, ताकि संबंधित क्षेत्र का कोई भी कोई भी मतदाता उनसे संपर्क कर सके।

सामान्य प्रेक्षक

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी के लिए श्री अभिषेक कृष्णा, क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) के लिए श्री शांतनु गोटमारे, क्रमांक- 13 जबलपुर के लिए श्री प्रांजल यादव, क्रमांक-14 मंडला (अजजा) के लिए डॉ. राजू नारायण स्वामी, क्रमांक-15 बालाघाट के लिए श्री शुभकरण सिंह, क्रमांक-16 छिंदवाड़ा के लिए श्री दुशमंता कुमार बेहेरा को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त गया है।

पुलिस प्रेक्षक

सीधी व शहडोल (अजजा) लोकसभा क्षेत्र के लिए पुलिस प्रेक्षक श्री के.वी. मोहन राव, जबलपुर, मंडला (अजजा) लोकसभा क्षेत्र के लिए श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए श्री विकास वैभव को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सभी प्रेक्षक आज अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में पहुंच गए हैं।

व्यय प्रेक्षक

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी के लिए श्रीमती नमिता पटेल, क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) के लिए श्री रामकृष्ण केडिया, क्रमांक- 13 जबलपुर के लिए श्री राजेश ओझा, क्रमांक-14 मंडला (अजजा) के लिए श्री नदीग विश्वास हॉलहॉनर, क्रमांक-15 बालाघाट के लिए श्री अरविंद कुमार, क्रमांक-16 छिंदवाड़ा के लिए श्री भारत रामचंद्र अंधाले एवं श्री वीजेश कुमार टीजी को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481