राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा भोपाल में महिला जन सुनवाई का आयोजन 12 दिसंबर को किया जाएगा
यह आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग- आपके द्वार नाम से सुनवाई करेगा।
भोपाल के जिला पंचायत हाल, ब्लॉक 3, पुराना सचिवालय, सुल्तानिया रोड पर दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर उपस्थित रहेंगी। जन सुनवाई में जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी सुनवाई के दौरान रहेंगे।
