बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

0
Spread the love

भोपाल में तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बंपर को तोड़कर बस के अंदर फंस गई। बाइक सवार दोनों युवक करीब 10 मीटर तक घिसटते रहे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया।

हादसा एमपी नगर जोन-1 में शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बजे हुआ। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त ओसामा खान और पुष्कर शाजापुरकर के रूप में हुई। दोनों भिंड के गौरी किनारा के रहने वाले थे।

बाइक बंपर को तोड़कर बस के अंदर फंस गई। दोनों युवक करीब दस मीटर तक घिसटते रहे।
बाइक बंपर को तोड़कर बस के अंदर फंस गई। दोनों युवक करीब दस मीटर तक घिसटते रहे।

एक तरफ की सड़क बंद करनी पड़ी एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि होटल आर्च मैनोर के पास पुष्प ट्रैवल्स की बस ने सफेद रंग की अपाचे बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों के शव क्षत-विक्षत हो गए। मौके पर भीड़ इकट्‌ठी हो गई। पुलिस को बैरिकेडिंग कर एक तरफ की सड़क बंद करनी पड़ी।

दोनों युवक भोपाल में पासपोर्ट बनवाने के लिए आए थे। आज उनका अपॉइंटमेंट था।
दोनों युवक भोपाल में पासपोर्ट बनवाने के लिए आए थे। आज उनका अपॉइंटमेंट था।

हादसे के समय खाली थी बस एसीपी चौधरी ने बताया कि हादसे के समय बस खाली थी। ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि वह बस कहां ले जा रहा था। बस नंबर से ड्राइवर की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस ने टर्निंग पर अधिक स्पीड में टर्न लिया। अचानक बाइक सवार दिखने से ड्राइवर बस पर काबू नहीं पा सका। हादसे में एक अन्य घायल भी हुआ है।

युवकों की शिनाख्त ओसामा खान और पुष्कर शाजापुरकर के रूप में हुई।
युवकों की शिनाख्त ओसामा खान और पुष्कर शाजापुरकर के रूप में हुई।

पासपोर्ट बनवाने आए थे भोपाल दोनों युवक ने एमबीए की पढ़ाई की है। वे गुरुवार को भिंड से भोपाल आए थे। पासपोर्ट के लिए आज उन्हें अपॉइंटमेंट दिया गया था। वे डीबी माल स्थित पासपोर्ट ऑफिस के लिए निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481