कांग्रेस विधायक बोले- मुझे 5 करोड़ का ऑफर किया

0
Spread the love

विजयपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी और वन मंत्री रामनिवास रावत को हराकर विधायक बने कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने बड़ा आरोप लगाया है। मुकेश मल्होत्रा ने कहा कि विजयपुर से उम्मीदवारी के लिए जब मेरा नाम चल रहा था, तब मुझे धमकाया गया, मुझे लालच दिया गया।

कांग्रेस ने विधायक ने आरोप लगाया कि रामनिवास रावत के रिश्तेदार जो टीआई है, एसडीओपी के साथ मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें चुनाव नहीं लड़ना है, नहीं तो तुम समझ सकते हो हम क्या कर सकते हैं। मुकेश मल्होत्रा ने कहा कि मुझे 5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया, कहा गया कि 2 करोड़ रुपए अभी ले लो, 3 बाद में ले लेना।

डकैत बुलाकर मुझे मारने की कोशिश की गई

विधायक मुकेश मल्होत्रा ने कहा कि जब मैंने चुनाव लड़ा तो मुझे मारने की कोशिश की गई। बीजेपी ने डकैतों को बुलाकर मुझे मारने की कोशिश की। लेकिन मैं डरा नहीं और चुनाव लड़ा। पुलिस और अधिकारी सभी लोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे थे। बूथ पर बैठे हमारे एंजेटों तक को अगवा किया गया, नहीं तो हम 50 हजार वोटों से चुनाव जीतते।

बता दें कि विजयपुर से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। जहां प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

विजयपुर से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विजयपुर से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

नेता प्रतिपक्ष बोले-चुनाव में बीजेपी को चप्पल पड़ी मल्होत्रा ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से भी मुलाकात की। मल्होत्रा चप्पल पहनकर पहुंचे थे। वे नेता प्रतिपक्ष के पैर छूने के लिए झुके तो सिंघार ने उन्हें गले लगा लिया। विधायक से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- चप्पलें तो बीजेपी को पड़ी हैं। जिस प्रकार से आप देख रहे हैं। हमारे विधायक भले ही हवाई चप्पल पहनते हैं लेकिन, बगैर चप्पल मारे जिस प्रकार बीजेपी को इस चुनाव में चप्पलें पड़ी हैं। चाहे किसान हों या आदिवासी हों, ये भाजपा के लिए आत्ममंथन का विषय है।

मुकेश मल्होत्रा ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान चप्पल पहनी। चप्पलें पहनकर ही वे भोपाल पहुंचे।
मुकेश मल्होत्रा ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान चप्पल पहनी। चप्पलें पहनकर ही वे भोपाल पहुंचे।

सिंघार ने जीत का श्रेय नीटू सिकरवार को दिया भाजपा सिद्धांतों और चरित्र की बात करती है लेकिन विजयपुर में साम-दाम और दंड-भेद का प्रयोग किया गया। ये कार्यकर्ता और आम जनता की जीत है। जीत का श्रेय वहां मुकेश मल्होत्रा की मेहनत रही है और लोकसभा चुनाव हारने के बाद नीटू सिकरवार वहां लगे रहे। हमारे विधायकों सहित सभी कार्यकर्ता वहां लगे थे लेकिन महत्वपूर्ण जवाबदारी नीटू सिकरवार की थी।

विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा को गजक खिलाकर मुंह मीठा कराते नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार।
विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा को गजक खिलाकर मुंह मीठा कराते नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार।

नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद मुकेश मल्होत्रा ने भास्कर से चर्चा की… – बीजेपी की सरकार में आप ये उप चुनाव कैसे जीते? मल्होत्रा- वहां पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के समन्वय और नेताओं के लगातार दौरे और वोटर के आशीर्वाद से हम चुनाव जीते हैं।

– सरकार ने घोषणाएं की थीं, आपकी क्या रणनीति थी? मल्होत्रा- सरकार ने पहले भी कई घोषणाएं की थीं। लेकिन वो घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हुई। इसलिए जनता समझ गई कि इनके झूठे वादे और झूठी घोषणाएं हैं। इसलिए जनता ने बीजेपी पर विश्वास नहीं किया। कांग्रेस पार्टी पर भरोसा किया।

– 30 अप्रैल को रावत ने बीजेपी जॉइन की, आपने 2 मई को कांग्रेस जॉइन की; वजह? हां, उनके जाने की वजह से हम कांग्रेस में आए थे। हम पहले से कांग्रेसी थे लेकिन कुछ समय के लिए चले गए थे।

– बीजेपी ने आपको मंत्री का दर्जा दिया था। वहां कैसा अनुभव था? मल्होत्रा- बीजेपी में स्वतंत्रता नहीं हैं। उन्होंने 2013 में मुझे राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन जब मैं पूरे संभाग में गरीब लोगों के लिए काम करने लगा तो उन्होंने दो महीने में ही बोर्ड भंग करके मुझे पद से हटा दिया था। वहां काम करने की स्वतंत्रता नहीं हैं। वहां जो विधायक, सांसद, मंत्री दबे हुए महसूस करते हैं। खुलकर जनता का विकास नहीं कर सकते इसलिए हमने तय किया कि हम कांग्रेस पार्टी में रहेंगे।

मुकेश मल्होत्रा जैसे ही पीसीसी दफ्तर पहुंचे, पार्टी के नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
मुकेश मल्होत्रा जैसे ही पीसीसी दफ्तर पहुंचे, पार्टी के नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

– आप विपक्ष के विधायक हैं, विजयपुर को लेकर अब आगे क्या करेंगे? मल्होत्रा- विजयपुर विशेष पिछड़ी विधानसभा है। सरकार ने तमाम घोषणाएं की हैं, जो शासन-प्रशासन के संज्ञान में हैं। उन घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री से मिलकर काम कराने का प्रयास करेंगे।

– जिन गांवों में मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं, आप क्या सोचते हैं? मल्होत्रा- अभी भी धमकियां दे रहे हैं कि आपको मारा-पीटा जाएगा, आपको मार दिया जाएगा। ऐसा भय का वातावरण अभी भी पैदा कर रखा है, इसको लेकर भी हम मुख्यमंत्री जी से चर्चा करेंगे कि वहां के निवासी सुख-चैन से रह सके।

– आपके चुनाव में कमलनाथ नहीं आए, क्या वजह रही? मल्होत्रा-उनका दौरा कार्यक्रम बन रहा था लेकिन किन्हीं कारणों से वो नहीं आ पाए। लेकिन उनका वहीं से पार्टी के लिए सहयोग बहुत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *