भोपाल में 10 दिन से कैद में भगवान

0
Spread the love

भोपाल के एक मंदिर में भगवान 10 दिन से कैद रहे। दबंगों ने मंदिर में ही ताला जड़ दिया, श्रद्धालु मंदिर गेट के बाहर से ही आरती और पूजा कर रहे थे। बुधवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पत्थर से ताला तोड़ा और पूजा-अर्चना की।

अब मामला पुलिस तक पहुंचा है, हालांकि दूसरे पक्ष ने भी शिकायत की हैं।

मंदिर E/6 अरेरा कॉलोनी मीरा नगर में टेकरी पर है। मीरा मंदिर के नाम के प्राचीन इस मंदिर में ही लक्ष्मी नारायण, भोलेनाथ, हनुमान जी के भी मंदिर है। जहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे, लेकिन करीब 10 दिन पहले उदय राज नामक व्यक्ति ने गेट पर ताला लगा दिया। इससे भक्त बाहर से ही पूजा-अर्चना करने लगे। बुधवार को स्थानीय महिलाओं ने इकट्ठा होकर मंदिर का ताला तोड़ा और पूजा-पाठ शुरू कर दी।

इलाके की मुस्लिम महिलाएं भी आगे आई, उनका आरोप था कि उदय ने कब्जा करने के लिए मंदिर में ताला जड़ दिया था। मामले की हमने थाने में शिकायत की हैं।

मंदिर का ताला तोड़ने के बाद महिलाओं ने अंदर जाकर पूजा-अर्चना की।
मंदिर का ताला तोड़ने के बाद महिलाओं ने अंदर जाकर पूजा-अर्चना की।

स्त्री-2 फिल्म का दृश्य करके दिखाया एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मूवी ‘स्त्री-2’ का दृश्य भोपाल के इस मंदिर में भी फिल्माया गया है। जिसमें ताले को पत्थर से तोड़ने के बाद श्रद्धालु अंदर प्रवेश करते हैं। यहां भी ऐसा ही हुआ है।

श्रद्धालु बोली- आज ताला खुला तो पूजा करने आई श्रद्धालु कौशल्या बुनकर ने बताया कि पिछले 2 साल से मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने आती हूं लेकिन कुछ दिन से गेट पर ताले लग गए। इसलिए सामने वाले मंदिर में पूजा कर रही थी। आज ताला खुल गया इसलिए पूजा-अर्चना करने आई हूं।

महिलाओं का आरोप है कि 10 दिन से मंदिर में ताला लगा था इसलिए उन्होंने इसे तोड़ दिया।
महिलाओं का आरोप है कि 10 दिन से मंदिर में ताला लगा था इसलिए उन्होंने इसे तोड़ दिया।

थाने में शिकायत कर चुके भक्त भक्त विकास नाथ ने बताया, पहले बुजुर्ग मीरा बाई मंदिर की देखभाल करने आती थी। उनका इसी साल फरवरी में निधन हो गया। इसके बाद उनके भतीजे उदय ने कब्जा कर लिया। यह ट्रस्ट का मंदिर है, मोहल्ले के लोग यही पर पूजा-अर्चना करने आते थे। उदय ने कब्जे के लिए मंदिर में ताला लगा दिया, इसकी थाने में शिकायत भी की थी।

पुलिस जांच के लिए पहुंची, कोई नहीं मिला भगवान को ताले में बंद करने और श्रद्धालुओं के मंदिर को खोलने की जानकारी मिलने के बाद हबीबगंज थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने जांच की। हालांकि पुलिस को उदय नहीं मिला।

इस मंदिर में लक्ष्मीनारायण जी, भोलनाथ, हनुमान जी के भी मंदिर है।
इस मंदिर में लक्ष्मीनारायण जी, भोलनाथ, हनुमान जी के भी मंदिर है।

तरावली ट्रस्ट से जुड़ा मंदिर मीरा नगर स्थित यह मंदिर तरावली ट्रस्ट से संबंधित है। दसनाम श्री पंचजूनी अखाड़ा के महंत गुलाब पुरी ने बताया कि तरावली मंदिर ट्रस्ट से ही मंदिर संबंध है। कई साल से मीरा बाई मंदिर की पूरी व्यवस्था देख रही थीं। उनके स्वर्गवास के बाद मंदिर को रहवासियों को सौंप दिया। ताकि अच्छे से देखभाल हो सके। सूचना मिली कि मंदिर में कुछ लोग कब्जा जमा रहे हैं। वहीं आज महिलाओं ने गेट का ताला तोड़ दिया हैं। मंदिर में उचित व्यवस्था की जाएगी।

मंदिर का चैनल खोलकर अंदर जाती महिला।
मंदिर का चैनल खोलकर अंदर जाती महिला।

उदय सिंह बोला- मैं दबंग नहीं मोहल्ले वालों ने जिस उदय सिंह पर आरोप लगाया, वह भी सामने आया है। उदय सिंह ने बताया कि मेरे ऊपर जो आरोप लगाए, सभी झूठे हैं। मंदिर में प्राइवेट मीटर लगाने के बाद विवाद शुरू हुआ है। मोहल्ले के लोग चोरी की बिजली चाहते हैं।

जो लोग मंदिर के पास रहते हैं, वे अवैध रूप से बिजली चला रहे थे। मोहल्ले वालों ने खुद मंदिर में ताला लगाया था, इसकी सूचना थाने में दी है। उदय ने बताया कि मेरी बुआ मीरा बाई ने मुझे मंदिर की देखभाल के लिए रखा था। वसीयतनामा मेरे नाम किया, मेरे पास पूरे दस्तावेज भी हैं। सरकार चाहे तो मंदिर ले सकती है। मुझे कोई आपत्ति नहीं लेकिन विवाद करने वालों को मंदिर नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *