बिजली कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल पूर्व सीएम से मिला:भारतीय मजूदर संघ के महामंत्री की मध्यस्थता से मिला 4% DA

4 प्रतिशत डीए की मांग को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला। वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से फोन पर चर्चा की। इसके बाद तीनों विद्युत वितरण कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए जारी कर दिए हैं।
महासंघ का दावा है कि ये पहला मौका है जब राज्य के कर्मचारियों के साथ विद्युत वितरण कंपनियों के कर्मचारियों को भी डीए दिया गया है। वहीं महासंघ ने चतुर्थ समयमान वेतनमान को लेकर भी चर्चा की है। जिसका उन्हें सकारात्मक जवाब मिला है। बता दें कि निगम, मंडल एवं कंपनियों के कर्मचारियों को डीए देने के आदेश काफी विलंब से जारी होते हैं।

बिजली कर्मचारी महासंघ ने इसके लिए सीएम डॉ. मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री एवं सीएम शिवराज सिंह को धन्यवाद दिया। इस मौके पर अशोक शुक्ला, रमेश नागर, जितेंद्र सिंह सहित राजेश जैन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
