भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
भोपाल, 19/11/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री प्रद्युम्न कुमार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री प्रद्युम्न कुमार जी का निधन अत्यंत दुःखद है। माँ भारती की सेवा में समर्पित उनका जीवन-दर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
