पहली बार:डीजीपी पिता की विदाई परेड में उनकी डीसीपी बेटी देगी सलामी

0
Spread the love

करीब 32 महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद मप्र पुलिस के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। उनकी फेयरवेल परेड मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। डीजीपी की विदाई परेड में परेड कमांडर की जिम्मेदारी उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना संभालेंगी। मप्र पुलिस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। सर्विंग डीजीपी के रिटायर होने पर विदाई परेड भी ठीक उसी अंदाज में होती है, जैसे 15 अगस्त और 26 जनवरी पर की जाती है।

परेड से पहले डीजीपी लाल परेड परिसर में बने शहीद स्मारक पर जाकर दिवंगत पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हैं। इसके बाद कमांडर परेड का संचालन करते हैं। परेड के बाद सभी पुलिस अफसर डीजीपी के वाहन को हाथों से खींचकर ग्राउंड के बाहर लाते हैं। ऐसा करके डीजीपी को सम्मान दिया जाता है।

सोनाक्षी इन दिनों भोपाल में डीसीपी इंटेलिजेंस हैं। कमांडेंट 7वीं बटालियन हितेश चौधरी ने बताया कि ये परेड 30 नवंबर की शाम 4 बजे से होगी। इसके लिए परेड कमांडर सोनाक्षी सक्सेना और परेड में शामिल होने वाले दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481