सचखंड एक्सप्रेस की बोगी के ब्रेक चिपके, धुआं निकला
हरदा में अमृतसर से नांदेड़ की तरफ जाने वाली 12716 (सचखंड एक्सप्रेस) में मंगलवार सुबह एक बाेगी से धुआं उठा। तत्काल ट्रेन को खिरकिया स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन यहीं पर रुकी रही। ट्रेन को दुरुस्ती के बाद रवाना किया गया।
जानकारी अनुसार सुबह सचखंड एक्सप्रेस खिरकिया स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान यात्रियों को पहियों के बीच से धुआं उठता नजर आया। तत्काल इसकी सूचना स्टॉफ तक पहुंचाई गई। टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि ट्रेन के पहिए के ब्रेक शू चिपक गए थे, इस कारण धुआं उठा था। पहियों की मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

