400 पार की हुंकार के साथ डिप्टी सीएम देवड़ा और कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच……

0
Spread the love

चंबल इलाके में गूंज रही देश में फिर एक बार मोदी सरकार…….
_______
भिंड /ग्वालियर। दिल्ली के तख्त के लिए इस बार 400 पार की हुंकार और फिर देश में एक बार मोदी सरकार की बुलंद आवाज चंबल की वादी में गूंज उठी है। चंबल इलाके की भिंड दतिया लोकसभा सीट पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जुट गए हैं।
शुक्रवार को मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और चंबल इलाके से मोहन सरकार में मंत्री राकेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर चुनावी शंखनाद कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ने तो इस क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार (संध्या राय) की घोषणा भी कर दी है लेकिन कांग्रेस का इलाके में अता पता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *