जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज

जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य प्रभुश्री” जी गोकुल स्थित श्री उदासीन कार्ष्णि आश्रम, श्रीरमणरेती धाम, महावन गोकुल (मथुरा) में “श्रीगुरुकार्ष्णि गोपाल जयन्ती महोत्सव” में पधारे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम की नाभकीय व प्रेरक सत्ता परमपूज्य श्रीकार्ष्णि पीठाधीश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी गुरूशरणानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में “श्रीगोपाल जयन्ती महामहोत्सव” समारोह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आदरणीय श्री गिरधारी लाल चतुर्वेदी जी द्वारा लिखित “Quintessence of Hinduism – Fundamentals of Hindu Philosophy of Faith & Morals” पुस्तक का विमोचन पूज्य सन्तों के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष परम पूज्य श्री स्वामी गोविन्ददेव गिरिजी महाराज, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष परम पूज्य महन्त श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज, योगऋषि पूज्य श्री स्वामी रामदेव जी महाराज, पूज्य गीता मनीषी श्री स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज, जगद्गुरु द्वाराचार्य श्रीमलूकपीठाधीश्वर श्री स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज, परम पूज्य श्री रमेश भाई ओझा जी, परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य विद्याभास्कर जी महाराज, परम विद्वान अनन्तश्री विभूषित पूज्य आचार्य पुण्यानन्द जी महाराज, पूज्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज सहित अनेक पूज्य सन्तगण, गणमान्य जन तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही।
#AvdheshanandG #रमणरेती
#श्रीगुरुकार्ष्णि_गोपाल_जयन्ती_महोत्सव
#गोकुलधाम
