मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात में धार जिले के बच्चों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के अमरेली में हुई घटना में धार जिले के ग्राम खड़ी आंबा निवासी श्रमिक के चार बच्चों के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में मृत बच्चों के परिजन के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत मासूम बच्चों की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश सरकार की ओर से मृतक के माता-पिता को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।
