मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना के जवान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कशमीर के राजौरी में ड्यूटी के दौरान बस दुर्घटना में आगर-मालवा जिले के श्री बद्रीलाल यादव के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री बद्रीलाल यादव “63 राष्ट्रीय राइफल ” में नायक के पद पर पदस्थ थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नायक श्री बद्रीलाल यादव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार जन को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
