मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर गलत जानकारी को लेकर जनसुनवाई में लगाई गुहार.

0
Spread the love

12 फरवरी 24 को शिकायत दर्ज कराई 14 को बंद करने का मैसेज आया शिकायत को पुनः चालू कराया गया 14 फरवरी से लेकर आज तक शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई ऐसे हो रही है सीएम हेल्पलाइन पर नगर निगम में कार्रवाई.

बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी में सड़क नहीं बन रहीं कुछ सड़कें 10 साल से नहीं बनी हैं इसको लेकर लगातार अधिकारियों को निवेदन किया जा रहा है लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की गई निगम द्वारा झूठ कह दिया गया कि शिकायतकर्ता से फोन पर बात हुई स्थल निरीक्षण किया गया और शिकायत बंद करने हेतु मैसेज आ गया था मेरे द्वारा फोन पर अपनी असहमति दर्ज कराने पर 14 तारीख से आज तक शिकायत तो बंद नहीं हुई लेकिन उस पर पर कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनता के रुके हुए कामों को मदद करने हेतु बनाई गई है लेकिन नगर निगम द्वारा मजाक बना दिया गया है सड़कें बनाने को लेकर लगभग 40 शिकायतें हुई हैं इसकी जांच होना चाहिए इसी को लेकर आज नगरीय प्रशासन मंत्री,आयुक्त नगरीय प्रशासन,एवं नगर निगम के आईएसबीटी स्थित मुख्यालय में जनसुनवाई में ज्ञापन देकर सड़कें शीघ्र बनाने की लगाई गुहार ताकि जनता को अच्छी सड़क मिलें.

उमाशंकर तिवारी
अध्यक्ष
बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति भोपाल मध्य प्रदेश 9826050919

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *