थाना हबीबगंज पुलिस द्वारा शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर 3 लूट की घटनाओं का किया पर्दाफाश

0
Spread the love

आरोपियों से लूट के 5 मोबाईल बरामद

शहर में मुखबिर तंत्र विकसित कर अपराधों की रोकथाम व अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा समुचित निर्देश दिये गये हैंl

उक्त तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-1, नगरीय पुलिस भोपाल श्रीमति प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्रीमति रश्मि दुबे अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस हबीबगंज श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन ने हबीबगंज पुलिस द्वारा शातिर लुटेरे गिरफ्तार कर पांच मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई हैl

घटना का संक्षिप्त विवरण – थाना हबीबगंज में फरियादी दाउद सिददकी पिता स्व. जकी सिददकी उम्र 29 साल नि. म.न. 200 पिपलिया पेंदे खां थाना बागसेवनिया द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 22/10/24 के रात 09.30 बजे दोस्त शाकिर अली के साथ उसकी मोटर सायकिल स्टार स्पोर्ट पर पीछे बैठकर अंकुर मैदान 06 नम्बर स्टाप के पास से अपने घर पिपलिया पेंदे खां जा रहे थे जैसे ही हम रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 की निकासी द्वार मेन रोड पर पहुंचे ही थे तभी अचानक पीछे से एक नीले काले रंग की हन्टर मोटर साइकल जिसमें नम्वर नहीं था जिस पर अज्ञात दो लडके सवार होकर हमारी मोटर साईकल के दाहिने तरफ आये और मोटर सायकल के पीछे बैठे लड़के ने मेरे हाथ में रखा मेरा मोबाईल नोकिया कम्पनी का मेरे हाथ से झपटकर अपनी मोटरसाईकल लेकर वहाँ से तेजी से नर्मदा अस्पताल तरफ भाग गये तो हमने उनका पीछा करते पुलिस को सूचना दी जो किसी तरह उन मोटरसाईकल सवार लड़को को किसी तरह वंदे मातरम् चौराहा पर रोका जहाँ पर मोबाईल छीनने वाले लड़के ने अपने हाथ मे लिये लोहे के पाईप की स्टिक से मुझे दाहिने गाल पर मारा जिससे मेरे दाहिने गाल पर चोट आई इतने मे मोटरसाईल चला रहा व्यक्ति एवं उसके पीछे बैठा व्यक्ति अपनी मोटरसाईल को वंदे मातरम चौराहे पर छोड़कर बिट्टन मार्केट तरफ भाग गये जिसमें से मोटरसाईकल पर पीछे बैठे मोबाईल छीनने वाले लड़के को पुलिस स्टाप व आसपास के लोगों की मदद से पकड़ा एवं मोबाईल छीनने वाले लड़के को पकड़कर थाने पर लेकर आये । तथा रिपोर्ट पर अपराध क्र. 503/24 धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

अनुसंधान विवरणः- दौराने विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना हबीबगंज में गठित टीम के द्वारा गिरफ्त में लिये आरोपी जाफर पिता बाबर अली उम्र 27 साल निवासी म.नं. 5 संजय नगर बस्ती मेन रेलवे स्टेशन के पास भोपाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है, पूछताछ पर थाना हबीबगंज में की गई लूट के अतिरिक्त थाना पिपलानी, एम.पी. नगर व थाना छोला क्षेत्र से लूट करना स्वीकार किया है, अन्य मामलों में पूछताछ कर अनुसंधान व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार किये गये लुटेरे का नाम एवं पता–

1. जाफर पिता बाबर अली उम्र 27 साल निवासी म.नं. 5 संजय नगर बस्ती मेन रेलवे स्टेशन के पास ईरानी डेरा भोपाल l

अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना प्रभारी हबीबगंज निरीक्षक अजय कुमार सोनी, सउनि ओमपाल यादव, सउनि संतोष मरकाम, प्रआर 726 राघवेन्द्र भास्कर, प्रआर. 413 ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, आर. 3422 रामनरेश किरार, आर. 3278 सुनील कुमार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481