ग्वालियर-पचमढ़ी में रात का पारा 19° से नीचे पहुंचा

0
Spread the love

मध्यप्रदेश के ग्वालियर, पचमढ़ी, रीवा और राजगढ़ में रातें सर्द होने लगी हैं। यहां रात का पारा 19 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। भोपाल-इंदौर में टेम्प्रेचर 21-22 डिग्री है। दिवाली तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रातें ठंडी हो जाएंगी।

दूसरी ओर, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 12 जिलों में अगले 2 दिन हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति रहेगी। लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से ऐसा होगा। 20 अक्टूबर से सिस्टम की एक्टिविटी घटेगी और बारिश का दौर थम जाएगा।

शुक्रवार सुबह भोपाल समेत कई जिलों में धूप निकली है।

इसलिए मौसम बदला रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश एवं उत्तरी तटीय तमिलनाडु के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया है। यह आगे बढ़ेगा और डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन भी सक्रिय हैं।

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में दक्षिणी क्षेत्र के कई जिलों में मौसम बदला रहने का अनुमान जताया है।

18 अक्टूबर को मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। यहां धूप निकली रहेगी।

19 अक्टूबर को बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

बैतूल में तेज बारिश में मंडी में आया अनाज भीग गया।
बैतूल में तेज बारिश में मंडी में आया अनाज भीग गया।

यहां रातें ठंडी, पारा 20 डिग्री सेल्सियस से कम ग्वालियर, पचमढ़ी, राजगढ़ और रीवा ऐसे जिले हैं, जहां रात का टेम्प्रेचर 19 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। पचमढ़ी प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। हरियाली होने की वजह से यहां टेम्प्रेचर सबसे कम है। खजुराहो और नौगांव में 20 डिग्री से कम तापमान है।

इंदौर और भोपाल में भी रात का पारा 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पचमढ़ी समेत कई शहरों में दिन में भी तापमान घटा है। गुरुवार को पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.4 डिग्री रहा। शिवपुरी में 28 डिग्री, मलाजखंड में 30 डिग्री, सिवनी में 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मानसून की हो चुकी विदाई, बारिश का दौर जारी प्रदेश से 15 अक्टूबर को मानसून लौट चुका है, लेकिन सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बड़वानी, खंडवा, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। आगे भी दो दिन सिस्टम के सक्रिय रहने से ऐसा ही मौसम रह सकता है।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम…

अक्टूबर में एमपी के बड़े शहरों में ऐसा रहता है मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481