बुधनी-विजयपुर के लिए आज से जमा होंगे नामांकन फार्म

0
Spread the love

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ रहे बुधनी और मोहन सरकार के वन मंत्री रामनिवास रावत के चुनाव क्षेत्र विजयपुर में चुनावी जंग आज से शुरू हो गई है। आज अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन भरने का काम शुरू हो जाएगा जो 25 अक्टूबर तक चलेगा। इस चुनाव के चलते सीहोर और श्योपुर जिलों में 23 नवम्बर तक चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी।

नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दोनों ही सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक कैंडिडेट पहले दिन नामांकन खरीदने का काम करेंगे। इसलिए फार्म जमा करने के काम में सोमवार से ही तेजी आने की उम्मीद है।

शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शनिवार व रविवार का अवकाश है। इसलिए सोमवार से ही नामांकन जमा करने वाले दावेदार एक्टिव होंगे, यह तय है। विजयपुर सीट पर तो बीजेपी के कैंडिडेट का नाम रामनिवास रावत के रूप में फाइनल है जबकि बुधनी के लिए अभी नाम पर मुहर लगना बाकी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए दोनों ही सीट पर कैंडिडेट फाइनल करने का काम अंतिम दौर में होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर तक नामांकन जमा किए जा सकेंगे और 28 अक्टूबर को नामांकन फार्म की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर तक नामांकन वापसी की जा सकेगी। मतदान 13 नवम्बर और काउंटिंग 23 नवम्बर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481