रायसेन में एलपीजी गैस का टैंकर पलट गया। जिससे उसमें आग लग गई।

0
Spread the love

रायसेन में एलपीजी गैस का टैंकर पलट गया। जिससे उसमें आग लग गई। टैंकर के ड्राइवर और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

 

आग इतनी भयावह थी कि हाईवे पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग बुझाई।

 

हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में बाड़ी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। जहां नागिन मोड़ के पास टैंकर बेकाबू हो गया। पलटते ही टैंकर में आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481