यश गरबा रॉयल महोत्सव का भव्य आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार राजेश राय सम्मानित, पुरस्कार वितरण समारोह के बाद हुआ समापन

0
Spread the love

भोपाल। राजधानी भोपाल के सलैया रोड स्थित द रॉयल सेलिब्रेशन गार्डन में शुक्रवार से तीन दिवसीय यश गरबा रॉयल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया इस गरबा महोत्सव में शहर के कई प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनमोह लिया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के शुभ अवसर पर पारंपरिक गरबा नृत्य और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और माँ दुर्गा की आराधना के साथ गरबा की उमंग में डूबें। मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्र राजा मुराद कार्यक्रम में शामिल हुए।
यश गरबा रॉयल महोत्सव में यहाँ आने वाले लोगों के लिए एक्सक्लूसिव केश प्राइज रखे गए थे। जिसमें गरबा क्वीन को 20 हजार, गरबा प्रिंसेस को 15 हजार और गरबा जोडी को 10 हजार का केश प्राइज दिए गय,

गरबा महोत्सव के आखिरी दिन कई बुद्धिजीवियों का किया सम्मान

यश एंटरटेनमेंट की संचालिका नंदनी राजपूत के तत्वाधान में शहर के कई बुद्धिजीवी हस्तियों को शील्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें दैनिक राष्ट्रीय हमारा मेट्रो समाचार पत्र के भोपाल ब्यूरो राजेश आर्य, न्यूज़ प्रवक्ता समाचार पत्र के संपादक ,यूनुस खान , जय स्वतंत्र भारत के प्रबंध संपादक राजेश राय, युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, एडिटर इन चीफ सचिन चौधरी, पत्रकार आबिद खान आदिल खान शहावर खान, धर्मेंद्र साहू आदि सम्मानितगण का सम्मान किया गया।
लोकल टैलेंट को मौका दे रहा है यश एंटरटेनमेंट- नंदिनी राजपूत
यश एंटरटेनमेंट की डायरेक्टर
नंदिनी राजपूत ने बताया कि हम
प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश के लोकल टैलेंट को मौका दे रहे उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश में हर वो संभावना नजर आती है, जो एक बेहतर प्रोडक्शन के लिए जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481