महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, लैंगिक अपराधों की रोकथाम तथा जागरूकता हेतु विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” का शुभारंभ

0
Spread the love

पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” का द्वितीय चरण दिनांक 03-10-2024 से दिनांक 12-10-2024 तक चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त तारतम्य में पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र नगरीय पुलिस भोपाल के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती श्रद्धा तिवारी के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी क्षेत्रो में विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का संचालन आज दिनांक 03-10-2024 से प्रारंभ किया गया।

विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” का मुख्य उद्देश्य-

यह है कि, विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। अतः महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को ना केवल महिला संबंधी अपराधों के लिए जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरुक करने हेतु अभिमन्यु जागरूकता अभियान संचालित किया जाना है।

दिनांक 03-10-2024 से 12-10-2024 तक लगातार जारी रहेगा अभियान

उल्लेखनीय है कि उक्त जागरूकता अभियान दिनांक 03-10-2024 से शुरू होगा और लगातार 12-10-2024 तक संचालित होगा। जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों में कट आउट सेल्फी प्वाइंट लगाया जाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। विशेष जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जायेगा।

इसी कड़ी में कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय ) श्रीमती श्रद्धा तिवारी नगरीय पुलिस भोपाल व अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त श्रीमती नीतू सिंह ठाकुर (महिला सुरक्षा शाखा) के द्वारा अभियान की शुरुआत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481