ईरान ने इजराइल पर 180 मिसाइल दागीं

0
Spread the love

ईरान ने इजराइल पर मंगलवार रात 180 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। इसमें से ज्यादातर को इजराइल की डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। इजराइली डिफेंस सर्विसेज (IDF) के मुताबिक, हमले में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। फुटेज से पता चलता है कि ईरान ने मोसाद हेडक्वार्टर, नेवातिम एयरबेस और तेल नोफ एयरबेस को निशाना बनाकर हमला किया था।

इजराइल पर हमले के बाद ईरान ने कहा कि अगर इजराइल ने इसका जवाब दिया तो वे पलटवार करेंगे। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि हमने इजराइल की आक्रामकता का जवाब दिया है। यह ईरान के हितों और नागरिकों की रक्षा के लिए जरूरी था।

ईरान के हमले के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। IDF ने कहा है कि हम ईरान को बख्शने वाले नहीं है। इन हमलों का जवाब जरूर दिया जाएगा। इसके लिए वक्त और जगह हम खुद चुनेंगे।

इजराइल पर हमले के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक की। इसके बाद बाइडेन ने सेना से कहा है कि वो ईरानी हमलों से इजराइल की रक्षा करे और इजराइल की तरफ दागी गईं मिसाइलों को मार गिराएं।

इजराइल ने सोमवार रात लेबनान में घुसकर ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि, हिजबुल्लाह ने इसे नकारा है। हिजबुल्लाह ने मंगलवार को कहा कि अब तक इजराइल की हमारे लड़ाकों के साथ कोई भी सीधी मुठभेड़ नहीं हुई है।

तस्वीरों में इजराइल पर ईरान के हमले से जुड़े फुटेज देखिए…

ईरान की कई मिसाइलों को आयरन डोम ने नष्ट कर दिया।
ईरान की कई मिसाइलों को आयरन डोम ने नष्ट कर दिया।
इजराइल के अश्कलोन शहर में आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी रॉकेट्स को इंटरसेप्ट कर मार गिराया।
इजराइल के अश्कलोन शहर में आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी रॉकेट्स को इंटरसेप्ट कर मार गिराया।
अश्कलोन में इजराइली आयरन डोम ने कई मिसाइलें नाकाम कर दीं।
अश्कलोन में इजराइली आयरन डोम ने कई मिसाइलें नाकाम कर दीं।
ईरान की एक मिसाइल सेंट्रल इजराइल के स्कूल पर गिरा। इस वजह से वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया।
ईरान की एक मिसाइल सेंट्रल इजराइल के स्कूल पर गिरा। इस वजह से वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया।
ईरान के हमले के दौरान लोग बम शेल्टर में जाकर छिपे।
ईरान के हमले के दौरान लोग बम शेल्टर में जाकर छिपे।
इजराइल पर हमले के बाद इराक में लोगों ने सड़कों पर निकलकर खुशियां मनाईं।
इजराइल पर हमले के बाद इराक में लोगों ने सड़कों पर निकलकर खुशियां मनाईं।

इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमले का VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481