कोलकाता में एसएन बनर्जी रोड पर धमाका, एक महिला घायल

कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर ब्लास्ट हुआ। जिसमें एक महिला घायल है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, दोपहर 1:45 बजे ब्लोचमैन स्ट्रीट और एस एन बनर्जी रोड के बीच में विस्फोट की जानकारी मिली है। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम को बुलाया गया। टीम ने वहां रखे एक बैग की जांच-पड़ताल की। फिलहाल ट्रैफिक को फिर से चालू कर दिया गया।
