स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र
कई बार हमारे लिए ये जानना मुश्किल हो जाता है कि हमारा लक्ष्य क्या है, हमारे लिए सही दिशा कौन सी है। जहां प्रसन्नता है, उत्साह है, उन्नति है, वही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। कभी भी सत्य का त्याग न करें। केवल धन कमाना जीवन का उद्देश्य नहीं होना चाहिए। हमेशा संतुष्ट रहें। हमें जो ज्यादा मिला हुआ है, उसे लोगों के साथ बांटना चाहिए। अपने धन का सही इस्तेमाल करें, सही जगह निवेश करें।
