अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड एंड कांफ्रेंस

अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड एंड कांफ्रेंस हर साल पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी के सानिध्य में परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश में आयोजित होता है। इस वर्ष से ही इस कार्यक्रम में थोड़ा परिवर्तन करते हुए राज्य योगिनी सम्मेलन राज्यों में ही करने का निर्णय लिया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम ऋषिकेश में और राज्य का प्रदेश में ही होगा जो पहली बार भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। आप सभी योग साधक इसमें सादर आमंत्रित हैं। ?
