इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल – अरूण यादव जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में ‘‘साईन्स ओलम्पियाड’’ का आयोजन’’ विभिन्न जिलांे के 425 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए

खरगोन/02 मार्च 2024/, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी बोरावॉ खरगोन जिले में पिछले 26 वर्षों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को श्रेष्ठ तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रहा है । यह निमाड़ का पहला एवं म.प्र. का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान है । संस्थान ने देश को 9 हजार से अधिक इंजीनियर्स प्रदान किये है । यह इंजीनियर्स अपने अपने कार्यक्षेत्र में देश को गौरवान्वित कर रहे हैं । विद्यार्थी आधुनिक भारत के शिल्पकार है जिनके शिक्षित होने एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से देश की तस्वीर बदलेगी । यह बात संस्था के चेयरमेन अरूण यादव ने जे.आय.टी. साईन्स ओलम्पियाड 2024 हेतु विद्यार्थियों को दिये गये अपने संदेश में कही । उन्होनें आगे कहा कि प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. श्री सुभाष यादव जी के द्वारा निमाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया था जो आज साकार रूप ले चुका है। किसानों एवं गरीब मजदूरों की संताने उच्च शिक्षा प्राप्त कर विदेशों में भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं । आज आई.टी. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कुशल एवं दक्षता प्राप्त प्रोफेशनल्स की देश विदेश में मॉग बढ़ती जा रही है । इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल है । उन्होंने जे.आय.टी. साईन्स ओलम्पियाड 2024 में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएॅ दी ।
साईन्स ओलम्प्यिाड 2024 में शनिवार को 425 से अधिक परीक्षाथी हुए शामिल
संस्था डीन एवं साईन्स ओलम्पियाड को-आर्डिनेटर डॉ. सुनील सुगंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की नवीनतम पद्धति से अवगत कराते हुए जानकारी दी एवं विभिन्न क्षेत्रों में केरियर की संभावनाओं से अवगत कराया । छात्रों द्वारा संस्था की विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर इंजीनियरिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियॉ प्रदान की गई । एवं साथ ही आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया । साईन्स ओलम्पियाड छात्रों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी । इससे निश्चित रूप से विद्यार्थियों का मनोबल बढेगा और उनके ज्ञान में वृद्धि होगी । प्रथम दिवस आज 2 मार्च को 425 से अधिक विद्यार्थी साईन्स ओलम्पियाड 2024 में सम्मिलित हुए ।
साईन्स ओलम्पियाड 2024 के अंतर्गत रविवार 3 मार्च को भी खरगोन, बडवानी, धार , अलीराजपुर, जिलों से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें ।
शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल क्र 1 खरगोन के दिव्यान्शु कर्मा बने विजेता
द्वितीय पुरस्कार अली असगर बरूर एवं तृतीय पुरस्कार की विजेता बनी वैष्णवी गुर्जर
साईन्स ओलम्पियाड 2024 में शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 1 खरगोन के कक्षा 12वीं के छात्र दिव्यान्शु कर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में राशि रू 5100/- का चेक प्राप्त किया । द्वितीय पुरस्कार प्रियदर्शिनी हा.से. स्कूल खरगोन के अली असगर बरूर ने राशि रू 2100/- प्राप्त किया राशि रू 1100/- तृतीय पुरस्कार विनय बाल मंदिर हा.से. स्कूल की छात्रा वैष्णवी गुर्जर ने हासिल किया । इसके साथ ही साईन्स ओलम्पियाड 2024 में सम्मिलित परीक्षार्थियों को 20 सांत्वना पुरस्कार भी दिये जिनमें नमन गुप्ता, कृष्णा सांवले, निहाल पाटीदार, दमयंती लोहिया, सुहानी हीडो, वैभव रघुवंशी, रिषी डोंगरे , आशीष सेन , प्रेरणा प्रवीण कुशवाह, नीरज वर्मा , हर्ष वर्मा, हर्षल पटवा, हरजाप सिंह भाटिया, कान्हा महाजन, दिव्यांशी कानुनगो, अंकित यादव, पुष्कर राज कुशवाह, मिलिंद पाटीदार, अभिवन जैन , प्रियांशी पाटीदार , अलीना शेख, अनन्या सावनेर, बिलाल पठान, कुमकुम अनिल पाटीदार एवं परी सुगंधी है ।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हर क्षेत्र में इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की मॉग है साथ ही सबसे अधिक प्लेसमेंट इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के ही हो रहे हैं । वर्तमान सत्र के विद्यार्थियों के लिए संस्थान में 20 अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के केम्पस ड्राईव आयोजित हो चुके हैं साथ ही आगामी 3 महिनों में 25 से अधिक कपंनियों द्वारा संस्था में कंेपस ड्राईव आयेाजित किये जाने की योजना है ।
साईन्स ओलम्पियाड को-आर्डिनेटर डॉ. सुनील सुगंधी, प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं फेकल्टी व स्टॉफ सदस्यों द्वारा विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस आयोजन में संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों प्रो. नितिन नामदेव, प्रो. मनीष पाटीदार, प्रो. कपिल शाह , प्रो. निलेश परमार, प्रो. शशिकान्त ढोबले, डॉ. भावना सोनी, प्रो. विनय देउलकर, प्रो. लवकेश पाटीदार, प्रो. कमलेश पाटीदार, प्रो. गणेश मुकाती, प्रो. अभिषेक यादव एवं फेकल्टी व स्टॉफ का सहयोग सराहनीय रहा ।
साईन्स ओलम्पियाड को-आर्डिनेटर डॉ. सुनील सुगंधी, प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं फेकल्टी व स्टॉफ सदस्यों द्वारा विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस आयोजन में संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों प्रो. नितिन नामदेव, प्रो. मनीष पाटीदार, प्रो. कपिल शाह , प्रो. निलेश परमार, प्रो. शशिकान्त ढोबले, डॉ. भावना सोनी, प्रो. विनय देउलकर, प्रो. लवकेश पाटीदार, प्रो. कमलेश पाटीदार, प्रो. गणेश मुकाती, प्रो. अभिषेक यादव एवं फेकल्टी व स्टॉफ का सहयोग सराहनीय रहा ।
प्रति,
श्रीमान् ब्यूरो चीफ महोदय,
समाचार सादर प्रकाशनार्थ ।
श्रीमान् ब्यूरो चीफ महोदय,
समाचार सादर प्रकाशनार्थ ।
मिडिया प्रभारी
जे0आय0टी0 बोरावां
जे0आय0टी0 बोरावां
9826133004
