अहमदाबाद में 12 घंटे में 6 इंच बारिश, महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी का 35 फीट ऊंचा स्टैच्यू गिरा; MP-राजस्थान में अलर्ट

0
Spread the love

गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को तेज बारिश का सबसे ज्यादा असर अहमदाबाद में दिखाई दिया। यहां सुबह करीब 3 बजे से बारिश हो रही है। पिछले 12 घंटे में शहर में 6 इंच बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में 7 फीट तक पानी भरा हुआ है।

मोरबी में तेज बारिश के कारण धावना गांव में एक रपटे पर पानी आ गया। सोमवार सुबह यहां से गुजर रही टैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। इसमें 17 लोग सवार थे। सभी बह गए। NDRF ने 10 लोगों को बचाया। 7 को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

वलसाड और नवसारी में शनिवार-रविवार को हुई बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए। वलसाड में हिरण और सरस्वती उफान पर हैं। 600 लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि गुजरात में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले 24 घंटे तक बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में लगाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का स्टैच्यू सोमवार को गिर गया। 35 फीट ऊंचे इस स्टैच्यू को सिंधुदुर्ग के मालवन में राजकोट फोर्ट में 4 दिसंबर 2023 को अनावरित किया गया था।

अधिकारियों का कहना है कि एक्सपर्ट्स की एक टीम स्टैच्यू के गिरने के कारणों का पता लगाएगी। हालांकि इस बात की संभावना है कि बीते दो-तीन दिनों में हुई भारी बारिश के चलते यह स्टैच्यू गिरा हो।

गुजरात के मोरबी में तेज बारिश के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी। घटना सुबह 3:34 बजे हुई।
गुजरात के मोरबी में तेज बारिश के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी। घटना सुबह 3:34 बजे हुई।

MP-राजस्थान में 9 लोग बहे, सभी का रेस्क्यू
मध्य प्रदेश में रविवार (25 अगस्त) को 21 जिलों में बारिश हुई। इससे नदियां-तालाब उफान पर हैं। रतलाम में ट्रैक के नीचे की गिट्टी बहने के कारण 15 ट्रेनें प्रभावित हुईं।

रायसेन में नदी पार कर रहे 3 युवक बह गए। राजगढ़ में भी 2 लोग बहे। धार की चिड़ी नदी में एक बच्चा बह गया। गुना में 8 लोग घोड़ापछाड़ नदी के बीच में फंसे। हालांकि, सभी का रेस्क्यू कर लिया गया।

राजस्थान के करौली में रविवार शाम को गंभीर नदी में तीन युवक बह गए। नदी के तेज बहाव से बचने के लिए तीनों ने एक पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। देर रात तक उन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश की गई।

गुजरात में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…

वलसाड के खानजन पालिया क्षेत्र में NDRF की टीम ने औरंगा नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया।
वलसाड के खानजन पालिया क्षेत्र में NDRF की टीम ने औरंगा नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया।
नवसारी में पूर्णिया नदी में उफान पर है। नदी का जलस्तर 24 फीट तक बढ़ गया है।
नवसारी में पूर्णिया नदी में उफान पर है। नदी का जलस्तर 24 फीट तक बढ़ गया है।
अहमदाबाद में सोमवार सुबह भी तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। कई निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है।
अहमदाबाद में सोमवार सुबह भी तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। कई निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है।
डंग जिले में अंबिका नदी उफान पर है। डंग में कई घरों में अंबिका नदी का पानी भर गया है।
डंग जिले में अंबिका नदी उफान पर है। डंग में कई घरों में अंबिका नदी का पानी भर गया है।
वलसाड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
वलसाड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

बिहार में गंगा उफान पर
बिहार के कहलगांव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। मुंगेर में वॉर्निंग लेवल से ऊपर ही बह रही है। मुंगेर में बाढ़ के कारण जिले में 38 स्कूल पानी में डूब चुके हैं। इसके कारण बच्चों को पढ़ने में परेशानी हो रही है।

देशभर से बारिश की 7 तस्वीरें…

महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी ओवरफ्लो हो गई है।
महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी ओवरफ्लो हो गई है।
भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलियासोत बांध ओवरफ्लो हो रहा है।
भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलियासोत बांध ओवरफ्लो हो रहा है।
राजकोट में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।
राजकोट में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।
मणिपुर के थौबल जिले में लगातार बारिश के कारण खंगाबोक और आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई है।
मणिपुर के थौबल जिले में लगातार बारिश के कारण खंगाबोक और आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई है।
राजस्थान के अजमेर के पास स्थित कृत्रिम झील फॉय सागर ओवरफ्लो हो गई है।
राजस्थान के अजमेर के पास स्थित कृत्रिम झील फॉय सागर ओवरफ्लो हो गई है।
त्रिपुरा में बाढ़ के बीच गोमती जिले में Mi-17 हेलिकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री पहुंचाई गई।
त्रिपुरा में बाढ़ के बीच गोमती जिले में Mi-17 हेलिकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री पहुंचाई गई।
गुजरात के नर्मदा में स्थित सरदार सरोवर बांध का पानी ओवरफ्लो होने के कारण बांध के 15 दरवाजे खोले गए हैं।
गुजरात के नर्मदा में स्थित सरदार सरोवर बांध का पानी ओवरफ्लो होने के कारण बांध के 15 दरवाजे खोले गए हैं।

हिमाचल में मानसून सीजन में 253 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 253 लोगों की मौत हुई है। 121 करोड़ रुपए की संपत्ति तबाह हो गई है। इसके साथ 383 लोग घायल और 30 लोग लापता हैं।

मृतकों में 110 लोगों की जान सड़कों हादसों में गई है, जबकि बाढ़ में 8, लैंडस्लाइड से 5, बादल फटने से 22, पानी में डूबने से 26, सांप के काटने से 21, करंट लगने से 15, पेड़ गिरने से 38 और 8 की अन्य कारणों से जान गई है।

27 अगस्त को 6 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

  • IMD के मुताबिक गुजरात के कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश (20 सेमी से ज्यादा) की संभावना है। केरल, तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ तूफान आने की संभावना है। राजस्थान, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश (12 सेमी) की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, केरल, तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर 7 सेमी तक बारिश होने की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की संभावना है।

राज्यों की मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: मालवा-निमाड़ में भारी बारिश का अलर्ट, इंदौर, उज्जैन समेत 15 जिलों में चेतावनी

मध्य प्रदेश के भोपाल-शिवपुरी समेत प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है।
मध्य प्रदेश के भोपाल-शिवपुरी समेत प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है।

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सोमवार को भी एक्टिव रहेगा। मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के अंदर अलीराजपुर, झाबुआ और धार में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। यहां 8 इंच तक पानी गिर सकता है। पूरी खबर पढ़े…

राजस्थान: 5 जिलों में आज अतिभारी बारिश की चेतावनी, गंगापुर सिटी में तीन युवक नदी में बहे

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह जयपुर के कई इलाकों में कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी हो रही है। आज (26 अगस्त) भी 5 जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट और 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 जिलों में यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 5 जिलों में भारी, 20 में हल्की बारिश की संभावना, मुंगेर में गंगा वॉर्निंग लेवल से ऊपर

बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। यही वजह है कि प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है। बारिश नहीं होने की वजह से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। आज पटना समेत 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 दिन ज्यादा खराब रहेगा मौसम, अब तक 59% कम बरसात हुई

पिछले 24 घंटे के दौरान चरखी दादरी में सबसे ज्यादा बारिश हुई।
पिछले 24 घंटे के दौरान चरखी दादरी में सबसे ज्यादा बारिश हुई।

हरियाणा में मौसम विभाग ने 27 अगस्त यानी कल से सूबे में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई है। आज पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: सुस्त मानसून से तापमान बढ़ा, फरीदकोट का 39 डिग्री पहुंचा, आज बारिश के आसार कम

अमृतसर में सोमवार सुबह के समय हल्के काले बादल छाए।
अमृतसर में सोमवार सुबह के समय हल्के काले बादल छाए।

पंजाब में आज सोमवार को भी बारिश के आसार काफी कम हैं। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं हैं, लेकिन पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश आ सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार और बुधवार को मानसून दोबारा एक्टिव हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: मानसून सीजन में 253 लोगों की मौत, 121 करोड़ की संपत्ति तबाह; आज अलर्ट नहीं

शिमला में बारिश के बीच रिज पर रेन शेल्टर में रुके लोग
शिमला में बारिश के बीच रिज पर रेन शेल्टर में रुके लोग

हिमाचल प्रदेश में बेशक मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है, लेकिन अब तक 253 लोगों की मौत और 121 करोड़ रुपए की संपत्ति तबाह हो गई है। इसके साथ 383 लोग घायल और 30 लोग लापता हैं। 110 लोगों की जान सड़कों हादसों में गई है, जबकि बाढ़ में 8, लैंडस्लाइड से 5, बादल फटने से 22, पानी में डूबने से 26, सांप के काटने से 21, करंट लगने से 15, पेड़ या ढांक से गिरने से 38 तथा 8 की अन्य कारणों से जान गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481