यूक्रेन जंग के बीच PM मोदी कीव पहुंचे

0
Spread the love

रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत के ढाई साल बाद प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। वे पौलेंड से गुरुवार रात रवाना हुए थे। वे 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद यूक्रेन पहुंचे हैं। मोदी भारतीय समय के मुताबिक 10 बजे कीव पहुंचे। वे यूक्रेन की राजधानी कीव में 7 घंटे बिताएंगे।

यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के कारण यूक्रेन के बनने के बाद से कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था।

PM मोदी का ये दौरा खास इसलिए भी है कि 24 फरवरी 2022 को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तब से नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। इससे पहले मोदी और जेलेंस्की ने मई 2023 में जापान में G-7 समिट के दौरान जंग के बाद पहली बार मुलाकात की थी।

इटली में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और पुतिन। तस्वीर इसी साल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481