जरूरतमंद एक दर्जन लोगों को अंतिम संस्कार उपलब्ध कराया जनसंवेदना ने
प्रकाशनार्थ
जरूरतमंद एक दर्जन लोगों को
अंतिम संस्कार उपलब्ध कराया जनसंवेदना ने
भोपाल| छोला विश्राम घाट पर एक पखवाड़े के दौरान जरूरतमंदों जिनके पास दाह संस्कार की व्यवस्था नहीं थी ऐसे पीड़ित परिजनों को जनसंवेदना के द्वारा दाह संस्कार के लिए गौकाष्ट एवं लकड़ी की व्यवस्था कर व्यय होने वाली राशि की आर्थिक सहयोग श्री विश्राम घाट कमेटी भोपाल जनसंवेदना कल्याण समिति द्वारा किया गया|
मृतक श्री कल्लू सिंह कुशवाहा ,श्री रीतेश रावत,श्रीमती उमा देवी,श्री राजा ,श्री तोरण सिंह जाट ,श्री हरिचंद ,श्रीमती मुन्नी बाई ,श्रीमती शांति श्रीमती कलाबाई पंथी एवं श्री ब्रजेश नेपाली का अंतिम संस्कार कराया गया
उल्लेखनीय है की भोपाल महानगर में 6 से अधिक विश्राम घाट है जहा पर जरूरतमंद मृतकों के परिजन आते है उनको भी संस्था जन भागीदारी से अंतिमसंस्कार कराती है एवं भोपाल महा नगर की कमिश्नर पुलिस को जितने भी लावारिश शव मिलते है उनके कफ़न दफ़न की व्यवस्था पुलिस को सहयोग कर जनसंवेदना के माध्यम से नियमित 3 से 4 लोगो की कफ़न दफ़न व्यवस्था भदभदा विश्राम घाट में पुलिस को आर्थिक सहयोग कर कराती है ।
आर.एस.अग्रवाल
9826013975

जरूरतमंद कोलार विश्राम घाट पर अंतिम सरकार संस्कार करने के लिए आए हुए परिजन
