भगवान भावना से प्रकट होते हैं!

भगवान शिव ज्ञान के देवता हैं। इनकी आराधना ज्ञान प्रदान करती है जो मुक्ति कारक है।
आचार्य डॉ निलिम्प त्रिपाठी ने मनसा देवी धाम, ओल्ड सुभाष नगर में भगवान भोलेनाथ की अद्भुत कथा सुनाइ। जनता भाव विभोर हो गई। भगवान के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन करते हुए उनकी दिव्य स्तुति की। भगवान कपूर की तरह गोरे हैं, करुणा के अवतार हैं, संसार के सार हैं, काल रूपी सर्प को धारण करने वाले महाकाल हैं। हृदयकमल में सदा आनंदरूपी वसंत का निर्माण करने वाले पार्वती जी सहित भगवान शिव जी को हम सब बारंबार प्रणाम करते हैं। आचार्य जी ने 12 ज्योतिर्लिंगों की कथा सुनाई एवं उनके विविध रूपों की अद्भुत व्याख्या की। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री मुकेश नायक जी की उपस्थित रहे एवं उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए।
शहर के अनेक गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे। मंदिर…
