सागर हादसे में आनन फानन में की गई कार्यवाही से मुख्यमंत्री की अक्षमता उजागर: संगीता शर्मा

0
Spread the love

भोपाल, 05 अगस्त 2024

सागर हादसे में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को हटाए जाने और रायसेन के एसपी विकास सहवाल को पदस्थ करने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्यप्रणाली पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री को यह होश ही नहीं रहता कि उन्होंने क्या निर्णय लिया है, जो निर्णय लिया वह उचित हैं या अनुचित। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की अक्षमता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके मातहत अफसरों ने उनसे उस अधिकारी का तबादला करवा दिया जो पहले से ही अवकाश पर है।
सुश्री शर्मा ने कहा कि सागर एसपी अभिषेक तिवारी पिछले 15 दिन से विदेश में छुट्टी मना रहे हैं। वे पिछले 5 महीने से तबादला चाह रहे थे। केंद्र में प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी होने के बावजूद डॉ. मोहन यादव सरकार उन्हें रिलीव नहीं कर रही थी। वहीं जिम्मेदार प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सुश्री शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के जरिए आरोप लगाया है कि रायसेन के जिस एसपी विकास नरवाल को पदस्थ किया है उनके रायसेन में 3 साल पूरे हो रहे हैं तो उनको भी वहां से हटना ही पड़ता। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस बदलाव से राज्य की भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री की मानसिकता पता चलती है कि मासूमों की मौत पर भी भाजपा सरकार संवेदनशील नहीं है और कार्यवाही का मात्र दिखावा किया जा रहा है।

कौन समझेगा उन माताओं का दर्द:

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा ने कहा कि मानवजनित इस घोर लापरवाही वाले हादसे का शिकार हुए उन मासूमों की माताओं का दर्द कौन समझ सकता है, जिनके चिराग अब इस दुनिया में नहीं है। आखिर ऐसे हादसों पर जिम्मेदार और लापरवाह अफसरों पर सरकार ठोस कार्रवाई क्यों नहीं करती है? सुश्री शर्मा ने कहा कि सरकार हर बार हादसे के बाद सिर्फ मुआवजा राशि देकर जिम्मेदारी से किनारा कर लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481