भोपाल में एक कोचिंग का ऑफिस-बेसमेंट सील

0
Spread the love

दिल्ली में बेसमेंट में चल रही IAS एकेडमी में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद मध्यप्रदेश में प्रशासन ने सख्ती कर दी है। भोपाल में मंगलवार को प्रशासन ने एमपी नगर जोन-2 स्थित ‘नरेंद्र सिंह सोमवंशी कौटिल्य एकेडमी’ का बेसमेंट और ऑफिस सील कर दिया। बेसमेंट में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जाता है। पुलिस की मौजूदगी में जिला प्रशासन की टीम एमपी नगर की अन्य कोचिंग क्लॉसेस की जांच भी कर रही हैं।

एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा की मौजूदगी में यह कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया, जांच में पता चला कि नरेंद्र सिंह सोमवंशी कौटिल्य एकेडमी बिल्डिंग के बेसमेंट में पढ़ाई होती है। हालांकि, जब टीम मौके पर पहुंची, तब पढ़ाई नहीं हो रही थी, लेकिन भविष्य में यहां कोचिंग संचालित न हो, इसलिए बेसमेंट और ऑफिस सील कर दिया। ऊपरी हिस्से में पढ़ाई चल रही है। एमपी नगर की अन्य कोचिंग क्लॉसेस में भी जांच कर रहे हैं। जांच में यदि बेसमेंट में पढ़ाई होते पाया जाता है तो सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने टीएल मीटिंग में दिए थे निर्देश
दिल्ली में हुए हादसे के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को हुई टीएल मीटिंग में सभी एसडीएम को निर्देश दिए थे कि वे अपने-अपने क्षेत्र की कोचिंग क्लासेस की जांच करें। पता लगाएं कि कहीं कोचिंग बेसमेंट तो नहीं चल रही है। इसके बाद एमपी नगर एसडीएम शर्मा पुलिस के साथ मैदान में उतरे और जांच करने में लग गए।

दिल्ली में हुई थी तीन स्टूडेंट्स की मौत

दिल्ली में शनिवार शाम बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। इसमें डूबने से तीन स्टूडेंट की मौत हो गई। NDRF की टीम ने देर रात 3 स्टूडेंट के शव और 14 छात्रों को सुरक्षित निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481