बरोदिया-नौनागिर हत्याकांड के पीडित को धमका रहे सागर ASP
सागर जिले की खुरई विधानसभा के बडोदिया- नौनागिर के दलित हत्याकांड में समाजवादी पार्टी ने सागर के एडिशनल एसपी पर गंभीर आरोप लगाया है। भोपाल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने पूर्व विधायक डॉ सुनीलम, यूपी के पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह, समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएल भारती के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। सपा नेताओं ने कहा दलित परिवार में जो एकमात्र बेटा बचा है सागर के एएसपी ने पीडित परिवार को धमकाते हुए कहा है कि जो एक बेटा बचा है वो भी नहीं बचेगा।
सीएम के आश्वासन के बाद भी कुछ नहीं हुआ
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा बड़ोदिया- नौनागिर गांव दलित परिवार में जो घटनाएं हुई हैं। वो बहुत ही जघन्य अपराध है देश में ऐसी घटना नहीं हुई होगी। एक ही परिवार की बच्ची के साथ छेड़छाड़ होती है उसको कंप्रोमाइज करने के लिए लगातार तीन हत्याएं कर दी जाती हैं। और लास्ट हत्या जो पीडिता बच्ची अंजना थी उसकी हत्या की जाती है। क्योंकि, मुख्य गवाह वही थी। वो वीडियो भी जारी करके गई है। मुख्यमंत्री जी वहां गए थे और आश्वासन भी दिया था। लेकिन अभी तक वहां कुछ नहीं हुआ।
एडिशनल एसपी परिवार को धमका रहे
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। क्योंकि वहां पर संजीव कुमार जो से एडिशनल एसपी हैं। वे उस परिवार की मां से कह रहे हैं कि आप सुधर जाइए, कंप्रोमाइज कर लीजिए… नहीं तो आपका एक बच्चा जो बचा है विष्णु.. उसको भी मार दिया जाएगा।
हमारा संविधान यह आजादी तो नहीं देता है कि प्रशासन है इस तरह पीड़ित परिवार पर दबाव बनाए। हम लोग मांग करते हैं कि सबसे पहले पीडित परिवार को एक-एक करोड रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए और आवास मिलना चाहिए जो दलितों के लिए नियम कानून में है। तुरंत सीबीआई की जांच होनी चाहिए।
भूपेन्द्र सिंह को आरोपी बनाया जाए
सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा- इस हत्याकांड के आरोपियों को बीजेपी के बड़े नेता जो गृहमंत्री रह चुके हैं। उनका संरक्षण प्राप्त है। उनके रिश्तेदार इसमें इंवॉल्व है इसीलिए वह उन्हें बचा रहे हैं और आरोपियों के परिवार को उनका संरक्षण मिला हुआ है। उनके भी वीडियो हैं हमारी मांग है कि उनको भी अपराधी बनाया जाए। तब तक उस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री जी से हम लोग अनुरोध करते हैं आपके माध्यम से भूपेंद्र सिंह को भी आरोपी बनाया जाए। और मुख्य आरोपी अंकित सिंह जो भाजपा का पदाधिकारी है जो अभी तक उसके खिलाफ एफआईआर तक नहीं हुई है। वो खुलेआम घूम रहा है उसको भी आरोपी बनाया जाए।
