NEET केस- CBI टीम बिहार पुलिस के साथ हजारीबाग पहुंची

0
Spread the love

NEET पेपर लीक मामले में CBI की टीम एक बार फिर हजारीबाग पहुंची। चार गाड़ी से पहुंचे CBI के लगभग 15 अधिकारियों ने कटक मसांडी रोड स्थित राज गेस्ट हाउस में फिर से जांच की। CBI की टीम पटना से आई थी। उनके साथ बिहार पुलिस के जवान भी थे।

CBI की टीम अपने दो संदिग्धों को लेकर आई। उन्हें साथ रखकर राज गेस्ट हाउस छापेमारी की। इस दौरान कई डॉक्यूमेंट, प्रिंटर जमा करने के बाद राज गेस्ट हाउस को सील कर दिया। CBI की टीम के वापस पटना चली गई है।

हजारीबाग में छापेमारी के फोटोज…

CBI की टीम गुरुवार को दो संदिग्धों के साथ दोबारा हजारी के राज गेस्ट हाउस पहुंची।
CBI की टीम गुरुवार को दो संदिग्धों के साथ दोबारा हजारी के राज गेस्ट हाउस पहुंची।
गेस्ट हाउस में छापेमारी के बाद टीम वापस पटना लौट गई।
गेस्ट हाउस में छापेमारी के बाद टीम वापस पटना लौट गई।
छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस से कई डॉक्यूमेंट भी बरामद किए गए।
छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस से कई डॉक्यूमेंट भी बरामद किए गए।
छापेमारी के बाद राज गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया।
छापेमारी के बाद राज गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया।

बंटी ने 16 मोबाइल से NEET UG का पेपर और आंसर भेजे थे
उधर, NEET पेपर लीक मामले का फरार आरोपी अविनाश उर्फ बंटी बुधवार को धनबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी CBI ने की। बंटी ने ही झारखंड में सेट किए गए अभ्यर्थियों को 16 मोबाइल से NEET UG परीक्षा के दिन, यानी 5 मई को पेपर और आंसर भेजे थे।

सबूत मिटाने के लिए उसने सभी मोबाइल तालाब में फेंक दिए थे। CBI ने तालाब से सभी मोबाइल बरामद कर लिए हैं। साथ ही बंटी के ठिकाने से ब्लूटूथ, प्रिंटर और अन्य डिवाइस भी बरामद किए।

CBI ने उसे बुधवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित CBI की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 30 जुलाई तक के लिए CBI की रिमांड पर सौंप दिया।

चचेरे भाई ने बंटी को पकड़वाया
CBI को अविनाश उर्फ बंटी की तलाश लगभग 20 दिनों से थी, लेकिन बंटी के अंडरग्राउंड हो जाने के कारण एजेंसी उस तक पहुंच नहीं पा रही थी। सूत्रों के अनुसार, CBI की गिरफ्त में आए बंटी के चचेरे भाई शशिकांत की निशानदेही पर उसकी गिरफ्तारी हुई। इससे पहले धनबाद से एक और आरोपी अमन आनंद भी गिरफ्तार हुआ था।

बंटी प्रश्न पत्र चोरी कराने और उनको अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का मुख्य आरोपी है।

अब तक की जांच में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से पेपर लीक होने की बात सामने आई है।
अब तक की जांच में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से पेपर लीक होने की बात सामने आई है।

गंगा में फेंका मोबाइल
हजारीबाग से प्रश्नपत्र लीक होने के बाद मेडिकल स्टूडेंट से सॉल्व कराया गया। पटना में इस मामले में आरोपी चिंटू और पिंटू ने अभ्यर्थियों को 4 मई की रात से ही रामकृष्णानगर स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल में बुलाकर रखा था। 5 मई को करीब 9 बजे प्रश्नपत्र और आंसर आया।

चिंटू-पिंटू ने इन अभ्यर्थियों को पेपर और आंसर देकर रटवाया। उसके बाद चिंटू ने गंगा पथ पहुंचने के बाद गंगा में मोबाइल, प्रिंटर आदि को फेंक दिया, जिसे अब तक बरामद नहीं किया जा सका।

कैंडिडेट खोजना, पेपर चोरी करना बंटी करता था
बंटी NEET पेपर लीक मामले के पहले से अपने चचेरे भाई शशिकांत पासवान के जरिए रॉकी और पंकज को पहले से जानता था। बंटी शुरू से NEET पेपर लीक मामले से जुड़ा रहा। अभ्यर्थी खोजना, उनसे पैसे का लेनदेन करने से लेकर पेपर चोरी करने और उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचाना, इन सब में बंटी सीधे-सीधे जुड़ा रहा।

बंटी का नाम CBI को सब से पहले रॉकी ने ही बताया था। बंटी की निशानदेही के बाद बरामद मोबाइल से CBI को अहम सुराग हाथ लगने की संभावना है। टीम फिर से रॉकी को रिमांड पर लेकर रॉकी, शशिकांत और बंटी से आमने सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।

सूत्रों का कहना है कि CBI टीम फिर से रॉकी को रिमांड पर लेकर रॉकी, शशिकांत और बंटी से आमने सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।
सूत्रों का कहना है कि CBI टीम फिर से रॉकी को रिमांड पर लेकर रॉकी, शशिकांत और बंटी से आमने सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।

अभी 7 मेडिकल छात्र CBI की गिरफ्त में
इस मामले में अभी पटना AIIMS के चार मेडिकल स्टूडेंट चंदन सिंह, कुमार शानू, राहुल आनंद, करम जैन, रांची RIIMS की सुरभि कुमारी और भरतपुर मेडिकल कॉलेज के कुमार मंगलम और दीपेंद्र शर्मा CBI की गिरफ्त में हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन्हीं सात स्टूडेंट्स ने NEET के पेपर को सॉल्व किया। दो ने फिजिक्स, दो ने केमिस्ट्री और तीन ने बायोलॉजी के प्रश्न पत्र सॉल्व किए थे। इन सभी छात्रों को सुरेंद्र ने रांची ले जाने की व्यवस्था की थी।

सुरेंद्र परीक्षा माफिया और मेडिकल स्टूडेंट के बीच की कड़ी है। सुरेंद्र भी गिरफ्तार हो चुका है। CBI ने पटना AIIMS से जो 27 अटेंडेंस रजिस्टर जब्त किए हैं, उनका एनालिसिस कर रही है। CBI देख रही है कि 5 मई से पहले और बाद में कौन-कौन छात्र कॉलेज से गायब थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481