झांसी-खजुराहो फोरलेन पर डंपर में लगी आग

0
Spread the love

झांसी-खजुराहो फोरलेन पर स्थित देवगांव टोल प्लाजा पर एक डंपर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि डंपर करीब एक घंटे तक धू-धू कर जलता रहा, जिससे टोल प्लाजा को भी नुकसान पहुंचा। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है।

बमीठा से छतरपुर की ओर जा था डंपर

जानकारी के अनुसार, बमीठा से छतरपुर की ओर जा रहा यह डंपर (ट्रक क्रमांक MP16ZF8199) जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

डंपर चालक ने केबिन में रखे कंबल से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा डंपर जलकर खाक हो गया। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। डंपर में डस्ट भरी हुई थी।

टोल प्लाजा का सेंसर बैरियर और बूथ भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।
टोल प्लाजा का सेंसर बैरियर और बूथ भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।

टोल प्लाजा का सेंसर बैरियर और बूथ चपेट में आया

डंपर में लगी आग के कारण टोल प्लाजा को भी काफी क्षति हुई है। टोल प्लाजा का सेंसर बैरियर और बूथ भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से टोल प्लाजा को लगभग 2 से 3 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

आग लगने के लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

टोल प्लाजा पर आग बुझाने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा जैसी जगह पर आग को काबू पाने के इंतजाम होने चाहिए। यहां लोग फायर ब्रिगेड के भरोसे बैठे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *