गृहमंत्रालय की गाइडलाइन अनुसार चल रहे विशेष अभियान में क्राइम ब्रांच भोपाल की बड़ी सफलता

0
Spread the love

क्राइम ब्रांच भोपाल

गृहमंत्रालय की गाइडलाइन अनुसार चल रहे विशेष अभियान में क्राइम ब्रांच भोपाल की बड़ी सफलता, 9.570 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ व एक मोबाइल फोन जप्त, आरोपी गिरफ्तार, कुल कीमती लगभग 2 लाख 65 हजार रुपये

 आरोपी से 9.570 kg गांजा जप्त ।

 आरोपी उड़ीसा के रास्ते लाता हैं गांजा ।

 आरोपी क्षेत्र में सक्रिय रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा हैं ।

 आरोपी दीगर राज्यो में बेचता था गांजे की बड़ी मात्रा ।

 आरोपी पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।

अपराध का विवरणः क्राइम ब्रांच भोपाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर हनुमान मंदिर के पास पार्सल आफिस 05 नम्बर प्लेटफार्म रानी कमलापति स्टेशन भोपाल में एक लडका जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 साल होगी अपने पास एक आसमानी नीले रंग जैसा ट्राली बैग रखे हुये है जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है जिसे बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है यदि उसे जल्दी नही पकडा गया तो वह गांजा किसी को बेचकर ठिकाने लगा देगा या इधर उधर कर देगा । सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । थाना प्रभारी के निर्देशानुसार उनि गोविंद यादव को टीम के साथ मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया । उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम बताए गए स्थान हनुमान मंदिर के पास पार्सल आफिस 05 नम्बर प्लेटफार्म तरफ रानी कमलापति स्टेशन भोपाल पहुचे जहां बताये हुलिये का लडका अपने पास एक आसमानी नीले रंग का ट्राली बैग रखा हुआ बैठा दिखा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लिया तथा अपना परिचय देकर उससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आयुष शिवहरे पिता नरेंद्र शिवहरे उम्र 27 वर्ष पता ग्राम चिरगांव तहसील मोठ जिला झांसी थाना चिरगांव उत्तर प्रदेश का बताया । जिससे उसके पास रखे आसमानी नीले रंग के ट्राली के बैग के बारे में पूछा तो उसने स्वयं का होना बताया । उसके आसमानी नीले रंग के ट्राली बैग को खोलकर दिखाया जिसे चैक करने पर बैग के अंदर खाकी रंग के टेप से लिपटे 10 पैकैट रखे मिले । सभी 10 पैकैटो में कुछ पदार्थ रखा हुआ था जिसके संबंध में पूछा गया तो आरोपी ने सभी पैकेट्स के अंदर गांजा होना बताया एवं स्वयं का होना बताया ।आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर आरोपी को मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी आयुष शिवहरे से 9.570 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा एक VIVO कंपनी का मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया एवं उसके विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

भोपाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाए।
गिरफ्तार आरोपीगण की जानकारी:
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय
1 आयुष शिवहरे पिता नरेंद्र शिवहरे उम्र 27 वर्ष पता ग्राम चिरगांव तहसील मोठ जिला झांसी थाना चिरगांव उत्तर प्रदेश 12 वी प्रायवेट नौकरी

 

सराहनीय भूमिका- उनि गोविंद यादव हमराह स्टाफ आरक्षक 3046 लक्ष्मण सिंह तोमर, आरक्षक 32 आनंद कुमार, आरक्षक 654 फिरोज खान, आरक्षक 1131 घनश्याम चंद्रावत, आरक्षक 4059 पंकज डहरिया आर 3609 विवेक नामदेव महिला आर. 3690 अनुराधा बघेल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *