“नारी शक्ति वंदन और महिला बहनों के 33% आरक्षण

0
Spread the love

♦️ “नारी शक्ति वंदन और महिला बहनों के 33% आरक्षण को लेकर विपक्षी एकता के बाद भारतीय संसद में हुई “धुनाई” के बाद गंभीर रूप से घायल भाजपा /राज्य सरकार ने आज मप्र विधान सभा में “विशेष सत्र” आहूत किया है, ताकि कांग्रेस के ख़िलाफ़ “राजनैतिक माहौल” बनाया जा सके”….❗️❗️

🔺 “यूं तो “नारी शक्ति” के वंदनकर्ता भाजपाई मित्रों से “महिलाओं के प्रति उनके हृदय में व्याप्त कथित सम्मान” को लेकर पूछे जाने वाले “सैकड़ों प्रश्न मौजूद हैं किंतु बानगी के तौर पर यदि निम्न प्रश्नों का ही उत्तर वे उक्त मित्र देंगे तो न केवल उनकी अतिकृपा होगी बल्कि “नारी शक्ति के वंदन” में यह उत्तर उनके एक सार्थक चरित्र का दिग्दर्शक भी साबित होगा”—

🎯जब विपक्ष के सहयोग से वर्ष-2023 में ही महिला आरक्षण बिल पारित हो चुका है, तो उसे आज तक लागू क्यों नहीं किया गया❓
🎯इसमें संशोधन के माध्यम से “परिसीमन” को भी शामिल करने के “निहित उद्देश्य” क्या हैं❓
🎯मप्र विधान सभा के जिस सदन में “नारी वंदन” की चर्चा होगी, उसमें ऑपरेशन सिंदूर में अपना अहम योगदान देने वाली भारतीय सेना व उसकी साहसी बेटी कर्नल सूफ़िया क़ुरैशी जी का अपमान करने वाले मंत्री श्री विजय शाह भी शामिल हैं, उन्हें लेकर सरकार/भाजपा ने क्या किया❓
🎯प्रदेश में कई बलात्कार/गैंगरेप/दुष्कर्म की घटित घटनाओं में भाजपा/पार्टी पदाधिकारियों/संघ से जुड़े आरोपितों / राजमार्गों का उद्घाटन करने वाले वहशी चेहरे भी सामने आये हैं, कुछ बहनों ने टिकट वितरण में अपमानजनक दुर्व्यवहार तो कुछ ने यहाँ तक कह डाला है कि अब तो हमें पार्टी कार्यालय में जाने में भी डर लगता है, हम असुरक्षित हैं, क्या आज आहूत “विशेष सत्र” में इस तरह के “*घृणित नारी वंदन” पर भी चर्चा होगी*❓
🎯जिस प्रदेश की विधान सभा में यह विशेष सत्र आहूत हो रहा है, उसी प्रदेश से जुड़े एक कथित पाखंडी कथाकार उत्तम स्वामी पर राजस्थान की एक युवती ने “गुरु आज्ञा” के बाद एक नहीं कई मर्तबा दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं, लिखित शिकायत के बाद साढे 3 माह बाद भी FIR क्यों नहीं❓इस रेपिस्ट बाबा को बचाने वाले भी आज सदन में मौजूद हैं और सदन के बाहर संघी….❗️ यह “नारी वंदन की कौन सी परिभाषा” है⁉️

🎯 “चूंकि यह मुद्दा राष्ट्रीय है। लिहाज़ा, यह बिंदु भी लाज़मी है कि “एपस्टीन फाइल्स” के सार्वजनिक हुए दस्तावेजों में भी भाजपा संगठन/केंद्र सरकार से जुड़े और “विशेष व्यवस्था” करने वाले महान विशेषज्ञों के नाम भी उछले हैं, संसद में भी यह मसला उठा है, क्या विधानसभा के विशेष सत्र में भी इस पर भी चर्चा होगी”….⁉️

👉🏽नारी वंदन से जुड़े उक्त सांकेतिक बानगियों के जवाब अपेक्षित हैं

सादर,

@jitupatwari
@UmangSinghar
@Barmer_Harish
@VTankha
@MPArunYadav
@digvijaya_28
@OfficeOfKNath
@BJP4MP
@BJP4India
@nstomar
@CMMadhyaPradesh
@GovernorMP
@DrMohanBhagwat

https://x.com/kkmishrainc/status/2048660593637548256?s=48

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481