कटारा हिल्स पुलिस को मिली सफलता, 16 साल की गुम बालिका को 24 घण्टे में दस्तयाब कर किया परिजनों को सुपुर्द

0
Spread the love

// थाना कटारा हिल्स//

कटारा हिल्स पुलिस को मिली सफलता, 16 साल की गुम बालिका को 24 घण्टे में दस्तयाब कर किया परिजनों को सुपुर्द

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 22/04/26 को सूचक उम्र 36 साल निवासी झुग्गी ग्राम बर्रई पन्नालाल के मकान के पास कटारा हिल्स भोपाल से पूछताछ कर कथन लिये गये जिसने अपने कथन में बताया कि मेरी भतीजी उम्र 16 साल निवासी ग्राम वायां चौकी सलकनपुर थाना रहटी जिला सीहोर हाल पता राजेश घेंगट का मकान ग्राम बर्रई कटारा हिल्स भोपाल को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है कि गुम इंसान जांच पर अप.क्र.113/26 धारा 137(2) बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटारा हिल्स निरीक्षक श्री सुनील दुबे के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश देकर टीम रवाना की गई ।

कार्यवाही का विवरण- दिनांक 02.10.25 को फरियादी की सूचना पर थाना प्रभारी श्री सुनील दुवे द्वारा तत्काल टीम गठित कर वालिका की पतारसी करने के निर्देश पर उनि. धुर्वे,मप्रआर.सुषमा देशमुख,मआर.सुलोचना,आर.सन्त प्रकाश पान्डेय,आर. जितेन्द्र दांगी को आसपास पूंछताछ करने रवाना किया गया फरियादी के घर के आसपास लगे अपहृता के पास कोई मोबाइल फोन ना होने से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आटो चालक एवं बस स्टैन्ड पर लगे सीसीटीवी का अवलोकन कर बस चालकों से पूछताछ कर एवं सूचक के रिश्तेदारों के नम्बरों पर सम्पर्क कर तथा मुखबिरों की सूचना पर पता लगाया गया कि अपहृता अपने मामा सन्तोष के घर ग्राम मुगली तहसील आष्टा जिला सीहोर पहुंच गई है तो टीम द्वारा वालिका को दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया ।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी सुनील दुवे , उनि धनराज सिंह धुर्वे, प्रआर विजय चौधरी,मप्रआर.सुषमा देशमुख, मआर.सुलोचना,आर सन्त प्रकाश पान्डेय,आर.जितेन्द्र सिंह दांगी की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481