विश्व धरोहर दिवस बर्बाद होती ऐतिहासिक धोरहरे बेगमो के मक़बरो की हालत दयनीय स्थिति में
*विश्व धरोहर दिवस बर्बाद होती ऐतिहासिक धोरहरे बेगमो के मक़बरो की हालत दयनीय स्थिति में* *महिला शासक नवाब शाजहाँ बेग़म का मकबरा बदहाल नशेड़ियों का अड्डा बना* *मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच की टीम चलाएगी साफ सफाई अभियान ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के लिए जागरूकता मुहिम* भोपाल का इतिहास यहाँ के हेरिटेज से पहचाना जाता है जिसकी विशेषता ये ऐतिहासिक धोरहरे पूरे भारत मे ही नही पूरी दुनिया मे एक अलग ही पहचान रखती है भोपाल एक मात्र ऐसा शहर है जहां का इतिहास महिला शासकों द्वारा रचा गया और सेकड़ो बुलंद इमारतें महल दरवाज़े तामीर किए पर अफसोस इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की और किसी का कोई ध्यान नही अफ़सोस तो ये है कि इतिहास रचने वाली बेगमो के मकबरे भी दयनीय स्थिति में है और उनके द्वारा बनाई गई खूबसूरत इमारतें भी देख रेख के अभाव में डूबती नज़र आ रही है मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने भोपाल की विरासतों को बचाने और उनके संरक्षण की मांग हर उस विभाग दे दोहराई है जिनके आधीन भोपाल की ऐतिहासिक धोरहरे है हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने अफसोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि कागज़ों और पेंटिंगो बाज़ारों से वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जा रहा है पर ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने की और किसी विभाग की और से कोई ठोस कदम नही बढ़ाए जा रहे शहर में सेकड़ो इमारतें है बेनज़ीर पैलेस ताज महल शौकत महल यासीन महल बारा महल सेकड़ो बावड़ियां और कई ऐतिहासिक महल है जो बर्बाद और बदहाल है ऐसे ही शहर में कई बुलंद दरवाज़े जो एक अलग ही पहचान रखते है यदि इनका संरक्षण और सुरक्षा की जाए तो शहर की अलग ही एक खूबसूरती और पहचान उभर कर आएगी शहर में नोजवानो के लिए रोज़गार के रास्ते खुलेंगे हाजी इमरान हारून ने इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की मांग की है विशेष कर इतिहास बनाने वाली महिला शासक बेगमो के मक़बरो के संरक्षण की मांग को दोहराया है जिसमे विशेष कर मक़बरा शाजहाँ बेग़म भोपाल जो पूरी तरहां बदहाल पड़ा है और नशेड़ियों जुआरियों का अड्डा बना हुआ है ऐसे ही कई खंडर महल है जो शराब नोशी का अड्डा और अतिक्रमण की चपेट में है इनके संरक्षण की मांग की है हाजी इमरान हारून ने कहा कि पुरातत्व विभाग और पर्यटन विभाग की तरफ से वही बार बार करोड़ो रूपये के बजट खर्च किए जा रहे है जहां से आमदानी है जबकि इन धोरहर के संरक्षण से इन विभागों की आमदानी में भी बढ़ोतरी होगी और शहर की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे और विरासतों को बचाने में ये प्रयास संग मिल साबित होगा हाजी इमरान हारून ने सभी विभागों से इनके संरक्षण और सुरक्षा की मांग की है वही हाजी इमरान हार
