भोपाल के बाद जयपुर में लगी संस्कार सेना की कार्यशाला
भोपाल के बाद जयपुर में लगी संस्कार सेना की कार्यशाला
माता-पिता के सम्मान में समर्पित संस्कार सेना के विस्तार में नवीन पदाधिकारीयों की नियुक्ति
गुजरात बिहार झारखंड हरियाणा पश्चिम बंगाल सहित कई प्रदेशों के प्रभारी नियुक्त
एक माह में सभी राज्यों के पदाधिकारीयों की नियुक्ति का लक्ष्य
21 मार्च राजस्थान की राजधानी जयपुर में माता-पिता के प्रति समर्पित संस्कार सेना की अहम बैठक रखी गई जिसमें संस्थापक हरभजन जांगड़े द्वारा उपस्थित पदाधिकारीयों को प्रशिक्षण दिया जिसमें मानव समाज के बीच बुजुर्ग माता-पिता की बिगड़ती दशा और युवाओं की बदलती दिशा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तेजी से बढ़ते वृद्ध आश्रमों की संख्या चिंता का विषय है आए दिन बुजुर्गों की दुर्दशा की खबरें मीडिया में पढ़ने और देखने को मिल रही है यह देश की ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी समस्या है इस पर कोई कार्य नहीं कर रहा है जन्म से लेकर युवावस्था तक एजुकेशन से लेकर घर में सोसाइटी में चाहे धार्मिक आयोजनों में कहीं भी बच्चों को माता-पिता के सम्मान संस्कार नहीं मिल पा रहे हैं जिसका परिणाम हम सब भुगत रहे हैं और आगे स्थिति और बिगड़ने वाली है जिसे रोकने के लिए संस्कार सेना का निर्माण किया गया है
हम सब मिलकर माता-पिता के सम्मान के विचार को भारत के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं इसके लिए हमें संगठन का विस्तार करना होगा जिसमें प्रत्येक प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष, संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सहित पांच पदाधिकारीयों की नियुक्ति की जाना है
साथ ही संस्था को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रतिमाह नियमित सहयोग राशि कम से कम 100रु संस्था को सहयोग करें उपस्थित सभी ने सहमति जताई तथा आश्वासन दिया।
संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार थानवी ने तत्काल प्रभाव से अमल करते हुए 200 रुपए देकर शुरूआत की
प्रभारीयों की नियुक्ति में सर्वप्रथम
राष्ट्रीय संयोजक जगदीश मीणा को हरियाणा एवं दिल्ली प्रदेश का प्रभारी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय सिरसी को पश्चिम बंगाल बिहार झारखंड उड़ीसा ,का प्रभारी नियुक्त किया
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश कुलश्रेष्ठ हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड जम्मू कश्मीर, तथा कृष्ण कुमार थानवी गुजरात एवं महाराष्ट्र के प्रभारी नियुक्त किए गए वहीं मध्य प्रदेश से प्रदेश महासचिव शैलेंद्र श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के तो भोपाल से कुलदीप सिंह जी पंजाब प्रदेश के प्रभारी नियुक्त किए गए
सभी प्रभारीयो को एक माह के अंदर अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के प्रदेशों में प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त करने हैं
जिसमें राष्ट्रीय वाडी के अन्य पदाधिकारी भी सहयोग करेंगे इसके बाद हरिद्वार में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा जिसमें नवीन पदाधिकारीयों की नवीन कार्यकारिणी जारी की जावेगी
इस मौके पर उपस्थित यतिन तारिक को युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, मनीष कुमावत को युवा महासचिव राजस्थान नियुक्त किया वहीं राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में हिम्मत सिंह राठौड़ को प्रदेश संगठन सचिव गिरिराज सिंह खंगारोत को प्रदेश सचिव द्वारका प्रसाद तापड़िया को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं सुरेश मीणा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों का संस्थापक हरभजन जांगड़े ने माला पहनाकर सम्मान कर बधाई दी इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय मुख्य सचिव अलका धुर्वे श्रवण कुमार मेहराणा सहित सभी अतिथियों का राजस्थान प्रदेश पदाधिकारियों ने स्वागत किया
