असामयिक अवांछनीय युद्ध के कारण पूरा विश्व स्तब्ध भयभीत और खौफजदा हैं

0
Spread the love

माननीय प्रधानमंत्री जी

भारत सरकार।

असामयिक अवांछनीय युद्ध के कारण पूरा विश्व स्तब्ध भयभीत और खौफजदा हैं ।युद्ध की विभिषिका दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और संपूर्ण विश्व के सामने ईंधन(तेल एवं गैस )का संकट खड़ा है गया है।आपकी एवं आपकी सरकार की श्रेष्ठ व्यवस्था के कारण यद्यपि हमारे देश में गहन संकट व्याप्त नहीं हुआ है लेकिन इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।सरकार व अनेक सामाजिक संगठन ईंधन बचाने की आम जन से अपील कर रहे हैं तथा इस दिशा में काम भी कर रहे हैं। *मै यह पत्र भोपाल मध्य प्रदेश से लिख रहा हूं कल एक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्री और अधिकारियों का आगमन हुआ एस्कार्ट फालो और अनेक गाड़ियों का काफिला देख मुझ सहित उपस्थित जनमानस हतप्रभ रह गया। चर्चा का विषय भी रहा कि क्या हम वाकयि ईंधन संकट का सामना कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री युद्ध पीड़ित राष्ट्रों से संवाद संपर्क कर ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रयत्नशील है ।मेरा इस पत्र के माध्यम से आग्रह है कि इस पत्र व जनभावनाओं का आदर कर इस विषय में समुचित निर्देश प्रसारित करने का कष्ट करें।आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र प्रगति करें हमारी सेना अमर रहें और सीमाएं सुरक्षित रहें ऐसी शुभेच्छा*।

भवदीय

महेश शर्मा

सी,,43,, कस्तूरबा नगर

चेतक ब्रिज के पास भोपाल।

मोबाइल,,,9407281746

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *