थाना एमपीनगर पुलिस को मिली बडी सफलता

0
Spread the love

“प्रेस नोट, थाना एमपी नगर”

• थाना एमपीनगर पुलिस को मिली बडी सफलता ।

• करीब 01 लाख रूपये की 06 एन्ड्रायड स्मार्ट टीवी किये आरोपी से जप्त ।

अपराध क्रमांक- 73/26 धारा 306 बीएनएस के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरणः- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.03.26 को फरियादिया देवराज सुर्यवंशी पिता श्री सुखदेव सुर्यवंशी उम्र 54 वर्ष निवासी म.नं. 78 राधाकुज कालोनी खजूरीकला थाना अवधपुरी जिला भोपाल द्वारा थाने पर उपस्थित आकर रिपोर्ट किया मेरे होटल में कुल 06 वायबर कम्पनी की ब्लैक कलर की LED स्मार्ट टीवी की चोरी होटल में काम करने वाले लडका महेन्द्र सेन के विरूध्द करने पर अपराध क्रमांक 73/26 धारा 306 बीएनएस का कायम का अनुसंधान में लिया गया ।

कार्य का विवरणः- पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जोन-2 भोपाल श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन एव अति.पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री गौतम सोलंकी, सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयहिन्द शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित अज्ञात आरोपी की तत्काल तलाश प्रारंभ किया गया जिसे आसपास तलाश की गयी एवं आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये, सीडीआर लोकेशन के आधार पर तलाश कर आरोपी महेन्द्र सेन को विधिवत गिरफ्तार कर ,आरोपी से माल मशरूका जप्त किया गया बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

आरोपी का विवरणः- आरोपी महेन्द्र सेन पिता नंदकिशोर सेन उम्र 24 साल नि.वार्ड 01 ग्राम
सतनाई थाना –खुराई जिला सागर म.प्र.
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक जयहिन्द शर्मा ,उनि कुलदीप खरे , प्रआर. जितेन्द्र सिंह अहिरवार ,प्रआर. रणवीर सिंह, आर विश्वनाथ गुर्जर , आर. राकेश बघेल , एवं महेन्द्र माली की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481