खाद आपूर्ति विभाग टीम ने की कार्रवाई आशा गैस चूल्हा सेंटर प्रतिष्ठान की जांच की गई

न्यूज चैनल पर प्रसारित खबर पर संज्ञान लेते हुए भोपाल में एडीएम श्री सुमित पांडे की अध्यक्षता वाली खाद आपूर्ति विभाग टीम ने की कार्रवाई आशा गैस चूल्हा सेंटर प्रतिष्ठान की जांच की गई
भोपाल में आशा गैस चूल्हा सेंटर प्रतिष्ठान की जांच के दौरान
मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक दाऊद द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर से गैस का अंतरण कर छोटे गैस सिलेंडर में अंतरित किया जाना पाया गया ।
इसके अतिरिक्त दुकान में अन्य जगह पर 4 नग घरेलू गैस सिलेंडर रखे पाए
इस प्रकार प्रतिष्ठान से 5 नग घरेलू गैस सिलेंडर ( 3 भरे एवं 2 आंशिक भरे) , एक छोटा लोकल कंपनी का गैस सिलेंडर एवं गैस अंतरण यंत्र( पीतल की बंशी) को जप्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सुमित कुमार पांडे एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक नेतृत्व में खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा बैरागढ़ में स्थित गुरुनानक इंडेन, कुकवेल भारत एवं मंशाराम कुटुमल hpcl एजेंसी एवं उनके गोडाउन की जांच की गई ।
मौके पर तीनों एजेंसी के गोडाउन में ऑनलाइन स्टॉक अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर होना पाए तीनों एजेंसी के संचालक द्वारा बताया गया कि डिपो से दो दिवस में घरेलू गैस सिलेंडर का लोड प्राप्त हो रहा है।
CM Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal
