किताब ” भारतीय ज्ञान परंपरा,पत्रकारिता और जनसंपर्क ” का विमोचन

केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन जी गडकरी के नागपुर निवास पर उनके हाथों मेरी किताब ” भारतीय ज्ञान परंपरा,पत्रकारिता और जनसंपर्क ” का विमोचन हुआ. इस अवसर पर देश के मूर्धन्य साहित्यकार गिरीश पंकज , साहित्यसेवी नरेन्द्र परिहार ,अविशा प्रकाशन के प्रमुख अविनाश बागड़े. के अतिरिक्त मेरी सहधर्मिणी श्वेता ,बिटिया हर्षिता और बेटे इँजी हर्षवर्धन मौजूद रहे. एक पारिवारिक आत्मीय वातावरण में हुए इस कार्यक्रम में माननीय गडकरी जी ने मेरी नवीन पुस्तक लोकार्पित की. इस दौरान उन्होंने अपने स्नेहिल व्यवहार से हमारे सभी परिजनों और सहकर्मियों को आनंदित कर दिया. पुस्तक बड़ी संख्या में मुद्रित हुई है और बाजार में उपलब्ध है.
