CM के निर्देश पर प्रदेश भर में हुआ एक्शन, जुर्माना भी लगाया गया

0
Spread the love

अवैध रूप से बिकने वाले मांस-मछली पर रोक लगाने के लिए सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रशासनिक अफसरों को निर्देश दिए थे। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश भर में मांस-मछली की अवैध बिक्री पर कार्रवाई की गई7 प्रदेश के 17 नगर निगम, 98 नगरपालिका परिषद, 298 नगर परिषद, इस प्रकार कुल 413 निकायों में 442 विक्रय केन्द्रों पर 77 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

भोपाल संभाग में 54 जगहों पर कार्रवाई
मांस-मछली की अवैध बिक्री पर कार्रवाई में भोपाल संभाग में भोपाल नगर निगम में एक, नगरपालिका परिषद में 18 और नगर परिषद में 35 इस प्रकार कुल 54 जगहों पर 51 विक्रय केन्द्रों पर 4 हजार 300 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया।
नर्मदापुरम संभाग में नगरपालिका परिषद 4, नगर परिषद 9, कुल निकाय 13 में 21 विक्रय केन्द्रों पर 1700 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया। इंदौर संभाग में नगरपालिक निगम में 3, नगरपालिका परिषद में 11, नगर परिषद में 41, कुल 55 निकायों में 22 विक्रय केन्द्रों पर 6200 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।

इन संभागों में हुई कार्रवाई

  • सागर संभाग में नगर निगम एक, नगरपालिका परिषद 13, नगरपरिषद 44, कुल निकाय 58 में 12 विक्रय केन्द्रों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • ग्वालियर संभाग में नगर निगम एक, नगरपालिका परिषद 7, नगर परिषद 27, कुल निकाय 35 में 33 विक्रय केन्द्रों पर 8750 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • उज्जैन संभाग में नगर निगम में 3, नगरपालिका परिषद में 10, नगर परिषद में 53, कुल निकाय 66 में 13 विक्रय केन्द्रों पर 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • रीवा संभाग में नगरनिगम में 3, नगरपालिका परिषद में 2, नगर परिषद में 27, कुल निकाय 32 में 116 केन्द्रों पर 18 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • शहडोल संभाग में नगरपालिका परिषद में 8, नगर परिषद में 14, कुल 22 निकायों में 95 केन्द्रों पर 25 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • जबलपुर संभाग में नगरपालिक निगम में 3, नगरपालिका परिषद में 19, नगर परिषद में 32, कुल निकाय 54 में 59 विक्रय केन्द्रों पर 11 हजार 650 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • इसी प्रकार चम्बल संभाग में 2 नगरपालिका निगम, 6 नगरपालिका परिषद, 16 नगर परिषद, कुल निकाय 24 में 20 विक्रय केन्द्रों पर कार्रवाई की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481